फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
गांव जांडवाला बागड़ में डोर टू डोर सर्वे करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर आई है। गांव जांडवाला बागड़ का जो युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था उसके दूसरे सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने अग्रोहा मेडिकल में दाखिल युवक का वीरवार को सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा था। इसकी शुक्रवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गांव जांडवाला बागड़, ढाबी खुर्द और गांव दैयड़ के होल्ड पर रखे गए 61 सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। विभाग इन सैंपलों को भेजने से पहले पॉजिटिव पाए गए युवक के दूसरे सैंपल जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने गांव जांडवाला बागड़ में पॉजिटिव केस आने के बाद मंगलवार को सर्वे शुरू किया था। गांव जाड़वाला बागड़ में 67 तथा ढाबी खुर्द में 20 आशंकित लोगों का चयन किया था। इसमें से 31 सैंपलों को जांच के लिए बुधवार को भेज दिया था जो कि निगेटिव पाए गए। इसके बाद विभाग ने बुधवार रात को दोनों गांवों से 56 तथा दैयड़ से 5 लोगों का सैंपल लिया था। इन सैंपलों को होल्ड पर रख दिया गया था। अब इन्हें जांच के लिए पीजीआई रोहतक लैब भेजा गया है। इनकी शनिवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
दो दिन बाद होगा तीसरा सैंपल : शुक्रवार को जांडवाला बागड़ निवासी युवक की जो रिपोर्ट निगेटिव आई है उसमें ये भी लिखा गया है कि दो दिन बाद युवक का तीसरा सैंपल लिया जाना है। अगर तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। रिपोर्ट को लेकर वीरवार को ही संशय खड़ा हो गया था। जिस सैंपल से रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी उसके क्रास जांच में रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई। इसके चलते विभाग ने वीरवार को दोबारा सैंपल लिया था।
विज्ञापन

अग्रोहा मेडिकल में दाखिल पॉजिटिव युवक का दूसरा सैंपल नेगेटिव पाया गया है। दो दिन बाद दोबारा सैंपल लिया जाएगा। इसके अलावा होल्ड पर रखे गए 61 सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें