फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मकान की छत गिरी, पांच लोग हुए घायल

Sun, 31 Aug 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। जांडलीकला में भीरा राम के मकान की गिरी हुई छत का मलबास्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
भूना। गांव जांडली कलां में शनिवार सुबह भारी बारिश के चलते मकान की छत ढह गई। इससे घर में मौजूद पांच लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला और उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि विजय कमांडो ने बताया कि शनिवार सुबह गांव निवासी भीरा राम के मकान की छत अचानक से गिर गई। हादसे के वक्त घर में मौजूद रोशनी देवी, उनकी बेटियां अंजलि, बदतर और बोहती तथा पड़ोसी लड़का अमृतलाल मलबे के नीचे दब गए।
आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले भूना सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उनको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें