फतेहाबाद के भट@टू रोड पर पूर्व विधायक के घर के सामने मेनहॉल बनाने के लिए बनवे किया गया रास्ता
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर पूर्व विधायक दुड़ाराम की कोठी के सामने जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को सीवरेज पाइप लाइन का मैनहोल बनाने का काम शुरू किया गया। इसके चलते भट्टू की तरफ से फतेहाबाद शहर की तरफ आने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया।
रोड के वनवे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। रविवार दोपहर को हुई बारिश के बाद मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ गई और काम बीच में बंद करना पड़ा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोठी के बाहर छोटा मैनहोल है, जबकि पाइप लाइन बड़ी है। इसके चलते ब्लॉकेज की समस्या रहती।
मैनहोल छोटा होने से जेटिंग मशीन भी सही से काम नहीं कर पाती है। भट्टू रोड पर बड़ा मैनहोल बनने से पाइप लाइन की आसानी से सफाई की जा सकेगी।
-
जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से मैनहोल बनाया जा रहा है। रविवार सुबह काम शुरू किया गया है लेकिन बारिश आने के कारण दिक्कत आ रही है। ऐसे में सोमवार को काम पूरा हो पाएगा। बड़ा मैनहोल बनने के बाद मशीनों से सफाई आसानी से हो पाएगी।
-बलविंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग