भट्टू रोड मिनी बाईपास से कॉलेज तक हुआ जमगम, बिजली निगम ने जोड़ा कनेक्शन
ट्रांसफार्मर लोड पर अड़ा हुआ था बिजली निगम, दो माह से बंद थी स्ट्रीट लाइट
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर मिनी बाईपास चौक से लेकर राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा तक लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें आखिरकार शुरू हो गई हैं। बिजली निगम ने आखिरकार मीटर लगाकर कनेक्शन जोड़ दिया है। करीब दो माह से लाइटें बंद थी। मामला डीसी के पास पहुंचा और इसके बाद निगम ने मीटर लगाकर कनेक्शन जारी किया है।
मिनी बाईपास चौक से रंगोली पैलेस तक स्ट्रीट लाइटें बंद हो चुकी हैं। लोड के कारण इन लाइटों में करीब 15 दिनों से फाल्ट आया हुआ है। ये लाइटें नगर परिषद के अधीन है। यहां लगी तिरंगा लाइटें भी बंद हो चुकी हैं। इस समस्या को अमर उजाला के 15 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
-
लोक निर्माण विभाग ने लगाई है लाइटें
लोक निर्माण विभाग की तरफ से पंजाब सीमा के साथ लगते गांव ब्राह्मणवाला से लेकर राजस्थान सीमा के साथ लगते गांव रामसरा तक के मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है। इसके तहत शहर फतेहाबाद में भट्टू रोड पर सिंचाई विभाग कार्यालय तक रोड को चौड़ा किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने भट्टू रोड पर मिनी बाईपास चौक से लेकर राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा तक करीब तीन माह पहले लाइटें लगाई गई। करीब एक माह पहले लोक निर्माण विभाग ने स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन के लिए बिजली निगम को मीटर के लिए 22,400 रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करवाई थी, लेकिन निगम ट्रांसफार्मर के लोड बढ़ाने पर अड़ा हुआ था।
-
बिजली निगम ने मीटर जारी कर दिया है इसके बाद लाइटें शुरू हो गई हैं। जो लाइटें बंद है, उन्हें भी शुरू कर दिया जाएगा।
-रविकांत, जेई, लोक निर्माण विभाग