फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव गोरखपुर से काजलहेड़ी जाने वाली सड़क खुलवाई

Thu, 09 Jan 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव गोरखपुर में सिरसा ब्रांच नहर के साथ पिछले कई दिनों से बंद खजूरी जाटी और काजलहेड़ी गांव के रास्ते पर आवागमन शुरू हो गया है। गोरखपुर परमाणु संयंत्र के लिए खैरी हेड से आरसीसी रजबाहे का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण नहर के साथ वाले रास्ते पर काफी मिट्टी डाल दी गई थी। इससे यह रास्ता बंद हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता फकीरचंद धायल, करण सिंह, राजू सिवाच, बिंदर सिवाच, देवीलाल सिहाग, सुनील शर्मा, जेपी सिहाग, राजाराम बिश्नोई, कृष्ण कुमार, कुलदीप सिहाग, मुनीराम, सुरेश सिवाच, सुखबीर सिंह ने बताया कि इसके समाधान के लिए वे कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके थे। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद समस्या से ग्रामीण जिला परिषद प्रतिनिधि डॉ. जसमेर सिवाच के पास पहुंचे और रास्ता ठीक करवाने की मांग रखी। जिस पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि डॉ. जसमेर सिवाच ने अपने निजी खर्च पर ट्रैक्टरों से मिट्टी ठीक करवा बंद रास्ते को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें