फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दल-बदल की कीमत...अब रतिया ब्लॉक समिति के चेयरमैन की कुर्सी पर संकट, अविश्वास पर मतदान 19 फरवरी को

Fri, 13 Feb 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया ब्लॉक समिति के चेयरमैन केवल कृष्ण मेहता के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 19 फरवरी को मतदान होगा। यह बैठक फतेहाबाद के लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 32 में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता एडीसी अनुराग ढालिया करेंगे। ब्लॉक समिति के सदस्यों द्वारा 9 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। प्रस्ताव के बाद से ही ब्लॉक समिति रतिया का कार्यालय सूना पड़ा है।
विज्ञापन

इससे पहले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुई भट्टूकलां पंचायत समिति की चेयरपर्सन को भी पिछले सप्ताह अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। अब भाजपा के निशाने पर रतिया ब्लॉक समिति के चेयरमैन केवल कृष्ण मेहता आ गए हैं। केवल कृष्ण मेहता पहले भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।
इसके बाद उन्होंने ब्लॉक समिति का चुनाव जीतकर चेयरमैन पद संभाला। हालांकि विधानसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनने के बाद से उनके खिलाफ राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं।
विज्ञापन

गत वर्ष 10 जनवरी को भी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उस समय चेयरमैन सहित केवल 12 सदस्य ही बैठक में उपस्थित हुए थे, जिससे कोरम पूरा नहीं हो सका और प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। नियमानुसार एक वर्ष बाद ही दोबारा अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। अवधि पूरी होने के बाद विरोधी गुट ने फिर से प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू की।
मतदान से पहले 16 ब्लॉक समिति सदस्य बाहर गए हैं और कई के मोबाइल फोन बंद हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार पांच सदस्य ही केवल कृष्ण मेहता के समर्थन में नजर आ रहे हैं। हालांकि मेहता को राजनीति का अनुभवी खिलाड़ी माना जाता है और पिछली बार भी उन्होंने अपने पक्ष में समीकरण साध लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें