फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खिलाड़ी पहले सुनेंगे सीएम का संबोधन, फिर उतरेंगे मैदान में

Fri, 12 Dec 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर स्थित एमएम कॉलेज में सिरसा संसदीय क्षेत्र के होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल और शिक्षा विभाग मिलकर इस भव्य आयोजन के लिए कुल 17 खेल मैदानों को तैयार कर चुके हैं। विभाग की ओर से कुछ मैदान तो एमएम कॉलेज में बनाए गए है, तो मैदान कार्यक्रम स्थल से करीब 30 दूर बनाए गए है।
विज्ञापन


हालांकि विभाग का दावा है कि दो दिवसीय खेल महोत्सव में इन खिलाड़ियों को रोडवेज बसों के माध्यम से भेजा जाएगा। पहले खिलाड़ी फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुनेंगे, फिर उसके बाद वह आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सांसद खेल महोत्सव में सिरसा संसदीय क्षेत्र की नौ विधानसभा क्षेत्रों - फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, रानियां और नरवाना क्षेत्रों की विजेता टीमें भाग लेंगी।

क्रिकेट और फुटबॉल की इन प्रतियोगिताओं के लिए फतेहाबाद के अन्य मैदानों सहित आसपास के गांव में मैदानों को चयनित किया गया है। इन दोनों खेलों के लिए तीन-तीन मैदान तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन




तीन खेलों के लिए सात मैदान, कोई एक तो कोई 30 किलोमीटर दूर

सांसद खेल महोत्सव के तहत कुल आठ खेलों के लिए 17 मैदान तैयार किए गए हैं। एथलीट, खो-खो, वालीबाल, हैंडबाल व बॉक्सिंग के लिए एमएम कॉलेज मैदान बनाया गया है। क्रिकेट के लिए अपेक्स स्कूल, गांव बड़ोपल व गांव बहबलपुर में मैदान तैयार किए गए हैं। फुटबॉल के लिए गांव भोडि़या खेड़ा, गांव बीघड़ व गांव, ढिंगसरा में मैदान तैयार किए गए हैं। ओपनिंग कार्यक्रम से सबसे दूर हॉकी खेल के लिए गांव बैजलपुर के खेल मैदान को चुना गया है। जो कि जिला मुख्यालय से लगभग करीब 30 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें