फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेलों से जुड़ें युवा, नशे से रहें दूर

Sun, 03 Aug 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव खुनन में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को दौरान मौजूद डीएसपी नरसिंह ,स्त्रोत
विज्ञापन
रतिया। पुलिस विभाग युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेल, काउंसिलिंग और सेवा के जरिये आमजन को जागरूक कर रहा है। रविवार को गांव खुनन में कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीएसपी नरसिंह ने युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़कर उन्हें स्वस्थ, जागरूक और नशा मुक्त भविष्य की दिशा में अग्रसर किया जा रहा है। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने गांव जल्लोपुर में चार नशा पीड़ितों की पहचान कर उनकी काउंसिलिंग की और उन्हें होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध करवाया। आरोही मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें सजग और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

टीम ने क्षेत्र के पूर्व में 4 चिह्नित नशा पीड़ितों से भी मुलाकात कर उनकी काउंसिलिंग कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। इस दौरान नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज एसआई सुंदर की टीम, थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र हुड्डा तथा चौकी नागपुर प्रभारी उपनिरीक्षक गुरपाल सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें