फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घंटों ठप रहा पेपरलैस रजिस्ट्री पोर्टल, सर्वर डाउन होने से परेशान रहे लोग

Fri, 27 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दोपहर बाद सर्वर चलने के बाद रजिस्ट्री करवाते लोग। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के ई-दिशा केंद्र में शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक पेपरलैस रजिस्ट्री का पोर्टल बंद रहा। इस कारण रजिस्ट्री करवाने के लिए आ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्री का पोर्टल तकनीकी खामियों के चलते घंटों बंद रहा।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे से ही पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया था। इस कारण दोपहर 1 बजे तक तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और दूर-दराज से आए लोग भारी परेशानी दिखे। आमतौर पर तहसील कार्यालय खुलते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। शुक्रवार को ऑपरेटरों ने सिस्टम लॉगिन करने की कोशिश की पर हो नहीं पाया। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पोर्टल पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान तहसील कार्यालय में अपनी जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री कराने आए लोगों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।


दोपहर बाद लौटी रौनक
करीब चार घंटे के बाद तकनीकी सुधार के बाद दोपहर 1 बजे के करीब पोर्टल शुरू हो पाया। पोर्टल शुरू होते ही तहसील प्रशासन ने तेजी दिखाई और शाम तक कुल 56 रजिस्ट्रियां की गईं। वहीं तहसील परिसर में मौजूद सतबीर सिंह, कपिल, सुनीता, भतेरी देवी आदि का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब सर्वर बंद हो गया हो। अक्सर सर्वर धीमा होने या पूरी तरह बंद होने की वजह से लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो जाता है।

दोपहर बाद सर्वर चलने के बाद रजिस्ट्री करवाते लोग। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें