फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल में अंडरपास के पूरा होने तक नहीं तोड़ा जाएगा ओवरब्रिज

Wed, 01 Apr 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए अ​धिकारी संवाद
विज्ञापन
जाखल। दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेश आर त्रिपाठी ने बुधवार को जाखल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, टिकट व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआरएम के आगमन से पहले स्टेशन पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टिकट घर, शौचालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। जाखल पहुंचने से पहले डीआरएम ने कटार सिंह वाला और मानसा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे जाखल रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने शहरवासियों और रेलवे कर्मचारियों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

श्रीराम शरणम् कमेटी ने स्टेशन पर वाटर कूलर लगाने की मांग की जबकि यात्रियों ने ऊंचे फुटओवर ब्रिज की वजह से बुजुर्गों को होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए एस्कलेटर लगवाने की मांग उठाई। डीआरएम ने इन समस्याओं पर शीघ्र विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे निरीक्षण समाप्त कर दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन


-



ओवरब्रिज पर स्थिति स्पष्ट

रेलवे ओवरब्रिज को ऊंचा उठाने के मुद्दे पर डीआरएम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि तलवाड़ा की ओर बन रहे अंडरपास का कार्य पूरा होने तक ओवरब्रिज को नहीं छेड़ा जाएगा। अंडरपास पूर्ण होने के बाद ही इस दिशा में आगे कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम ने कहा कि स्टेशन पर साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। जाखल स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 4600 यात्री आते हैं और उनके अनुसार पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। फिर भी यदि कोई कमी है, तो उसे जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें