फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहीं पहुंचे अधिकारी, वार्ड समिति की बैठक रद्द

Thu, 23 Jul 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में समस्याएं सुनतीं उपप्रधान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को आयोजित वार्ड समिति की बैठक अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण रद्द करनी पड़ी। बैठक में नगर परिषद की उपप्रधान सविता टुटेजा, कई पार्षद और वार्ड समिति के सदस्य निर्धारित समय पर पहुंचे लेकिन कार्यकारी अधिकारी (ईओ) सुरेश कुमार और सचिव गोविंद उपस्थित नहीं हुए। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद उपप्रधान ने बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


उपप्रधान सविता टुटेजा ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति में बैठक आयोजित करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वार्डों से सबसे अधिक शिकायतें सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही हैं जिन पर अधिकारियों की मौजूदगी में ही प्रभावी चर्चा और समाधान संभव है। अधिकारियों ने पहुंचने पर समस्याओं पर चर्चा नहीं हाे सकी।

नगर परिषद ने सुबह वार्ड नंबर 15 से 21 तथा शाम को वार्ड नंबर 22 से 27 तक के पार्षदों और वार्ड समिति सदस्यों की बैठक निर्धारित की थी। बैठक का उद्देश्य विभिन्न वार्डों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करना था। सुबह की बैठक में वार्ड नंबर 16 के पार्षद ज्ञान सिंह, वार्ड नंबर 17 के पार्षद संजय रूखाया, उपप्रधान सविता टुटेजा और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। तकनीकी शाखा के अधिकारी मौजूद थे लेकिन प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता सचिव गोविंद ने की थी। उस बैठक में भी पार्षदों और समिति सदस्यों ने सफाई व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था जबकि उस दौरान प्रधान और उपप्रधान उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन


-

वार्ड समिति की बैठक बुलाई गई थी लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया। बड़ा मुद्दा वार्डों में सफाई न होने का है। सफाई न होने से लोग परेशान हैं।

सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें