फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मार्च में राशन लेने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़ी

Tue, 18 Mar 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के एक राशन डिपो पर राशन देता डिपो होल्डर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्रीड विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन का कार्य किया गया। मार्च माह में करीब एक हजार लाभार्थियों को फिर से योजना में शामिल किया गया। जिससे उनको राशन व अन्य सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद से जिले में राशन लेने वाले लाभार्थियों की संख्या लगातार घट रही थी। आय संबंधी कारणों के चलते बीते दो माह में 16 हजार से अधिक लाभार्थियों को राशन योजना से बाहर किया था। मार्च माह में करीब एक हजार लाभार्थियों को इस योजना में फिर से शामिल किया गया है। परिवार पहचान पत्र में शामिल किसी व्यक्ति के नाम अगर कोई चार पहिया वाहन नाम है तो उसे विभिन्न सरकारी योजना से बाहर किया जा रहा है।



पिछले माह की तुलना में एक हजार लाभार्थी बढ़े

- फरवरी माह में जिले के 772011 लाभार्थियों को राशन दिया गया था, वहीं मार्च माह में करीब एक हजार और लाभार्थियों को राशन योजना से जोड़ा गया है। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार परिवार पहचान पत्र के अनुसार ही लाभार्थियों की संख्या कम या ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग के पास जिले के कुल राशन कार्ड लाभार्थियों की सूची आती है। जिसके हिसाब से डिपो पर राशन भेजा जाता है।

- विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें