फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद चेयरमैन ने कांग्रेस विधायक व उनके भाई पर 12 करोड़ रुपये विकास शुल्क जमा न करवाने के लगाए आरोप

Mon, 12 Jan 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विधायक व उनके भाई की कॉलोनी पर बकाया विकास शुल्क बारे जानकारी देते चेयरमैन नरेश बंसल। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह और उनके भाई रणधीर सिंह पर करीब 12 करोड़ रुपये का विकास शुल्क जमा न करवाने का आरोप लगाए हैं। बंसल के अनुसार डांगरा रोड स्थित करीब 24 एकड़ में काटी गई संतोख कॉलोनी का विकास शुल्क जमा करवाने के लिए लगभग 20 नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन बंसल ने बताया कि एमएस संतोख एस्टेट कॉलोनी वर्ष 2012 में टीपी योजना के तहत काटी गई थी। यह कॉलोनी कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह और उनके भाई रणधीर सिंह के नाम पर है। उन्होंने बताया कि इस कॉलोनी का कुल विकास शुल्क 16 करोड़ 75 लाख रुपये बना था। इसमें से मालिकों ने 4 करोड़ 18 लाख रुपये जमा करवा दिए थे, लेकिन बकाया राशि अभी तक जमा नहीं करवाई गई।
बंसल ने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की यह बकाया राशि जमा न होने से शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह राशि जमा हो जाती है, तो शहर में कई विकास कार्य करवाए जा सकेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह प्रेसवार्ता राजनीति से प्रेरित है, तो उन्होंने इससे साफ इन्कार किया।
विज्ञापन

वहीं विधायक परमवीर के भाई रणधीर सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही नगर परिषद की ओर से उन्हें कोई नोटिस प्राप्त हुआ है। बता दें कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के बीच बयानबाजी चल रही है। नरेश बंसल पूर्व मंत्री बबली के समर्थक माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें