फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में 85 लाख की बिजली चोरी पकड़ी, 107 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Jan 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बिजली कार्यालय में मौजूद लोग।
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली निगम ने बिजली चोरी करने वालों और लंबे समय से बिल जमा न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नए वित्त वर्ष से लेकर अब तक निगम की ओर से शहर के विभिन्न मोहल्लों में छापे मारे गए। इस कार्रवाई के दौरान निगम ने पिछले साल अप्रैल से लेकर दिसंबर माह तक 85 लाख रुपये की बिजली चोरी का पकड़ी है।
विज्ञापन

वहीं टीम ने कार्रवाई करते हुए 348 कनेक्शन काटे हैं। निगम की सतर्कता टीम और स्थानीय तकनीकी स्टाफ ने संयुक्त रूप से जिले के शहरी इलाकों में छापे मारे। इस दौरान 107 ऐसे मामले सामने आए जहां सीधे कुंडी डालकर या मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली की चोरी की जा रही थी।निगम ने इन उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन उपभोक्ताओं के खिलाफ स्थानीय पुलिस थानों में बिजली अधिनियम के तहत मामले दर्ज करवाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाती है। इससे लाइनों पर ओवरलोड बढ़ता है और ईमानदार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

-
टीम ने 348 कनेक्शन काटे
बिजली निगम ने उन उपभोक्ताओं पर भी शिकंजा कसा है जिन्होंने लंबे समय से अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। निगम ने सख्त कदम उठाते हुए शहर में 348 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। निगम की ओर से बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जिन लोगों ने बकाया राशि जमा नहीं की, उनके कनेक्शन बिना किसी और देरी के काट दिए गए हैं। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे बिजली चोरी जैसे अपराध से बचें।

:: उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने पुराने बिलों का जल्द भुगतान करें और यदि किसी को नया कनेक्शन चाहिए, तो वे आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। बिजली चोरी रोकने के लिए निगम की ओर से लगातार छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

-रविंद्र, एसडीओ, शहरी बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें