फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर निकाय जिले के 5 शहरों में 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन करेगा स्थापित

Mon, 27 Jul 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड पर ​स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगा ईवी चार्जिंग स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए जिले के पांच शहरों में 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस योजना को गति देने के लिए नगर निकाय मुख्यालय की ओर से यह योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यालय की ओर से नगर परिषद और नगर पालिकाओं से चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने योग्य स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकाय की योजना के अनुसार जिले के प्रत्येक चयनित शहर में दो-दो ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इन स्टेशनों के लिए ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां लोगों की आवाजाही अधिक हो, वाहनों की पहुंच आसान हो और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध हो। प्रस्ताव मिलने के बाद मुख्यालय स्तर पर उनकी जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।


ईवी वाहनों पर जाेर देने के उद्देश्य से स्थापित होंगे ईवी स्टेशन

प्रदेश सरकार लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है ताकि लोगों को सफर के दौरान चार्जिंग सुविधा आसानी से मिल सके। अभी जिले में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों की संख्या सीमित होने से ईवी उपयोगकर्ताओं को कई बार परेशानी उठानी पड़ती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। ईवी स्टेशन स्थापित होने के बाद लोगाें का रुझान ईवी वाहनों की ओर से बढ़ेगा।
विज्ञापन

-

जिला मुख्यालय पर पर्याप्त नहीं है ईवी स्टेशन
जिला मुख्यालय पर ईवी वाहनों के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन नहीं है। शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर भी ईवी चार्जिंग प्वाइंट नहीं हैं। जिस कारण ईवी वाहनों को लोग अपने घरों में ही चार्ज करते हैं। नगर परिषद और नगर पालिकाओं से ऐसे सरकारी अथवा सार्वजनिक स्थलों का चयन करने के लिए कहा गया है जहां भविष्य में चार्जिंग स्टेशन संचालित करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। स्थान तय करते समय सड़क संपर्क, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा और पर्याप्त जगह जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

जिला मुख्यालय पर सिर्फ दो जगहों पर लगे है ईवी चार्जिंग स्टेशन

जिला मुख्यालय पर अब तक सिर्फ दो ही चार्जिंग स्टेशन बने हुए हैं। इससे पहले एक चार्जिंग स्टेशन बंद हो चुका है। शहर के हिसार रोड पर न्यू आजाद पेट्रोल पंप पर इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से 60 केवी क्षमता का एक चार्जिंग स्टेशन लगा हुआ है। जो कुछ समय पहले ही लगाया गया है। जहां पर रोजाना तीन से चार गाड़ियां आती है। हिसार रोड पर एक्सिस बैंक के पास एक अडानी कंपनी की ओर से चार्जिंग स्टेशन लगा हुआ है। जो सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुला रहता है। जिस कारण वहां पर न के बराबर ही गाड़ियां जाती है। इसके अलावा एक चार्जिंग स्टेशन हिसार रोड पर स्थित एक होटल के बाहर लगाया गया था। यह चार्जिंग स्टेशन एक निजी कंपनी के द्वारा लगाया गया था। कंपनी व लोगों को इसका फायदा नहीं मिलने के कारण यह चार्जिंग स्टेशन बंद कर दिया गया है।


30 से 45 मिनट में कार होती है चार्ज

शहर के हिसार रोड पर न्यू आजाद पेट्रोल पंप पर इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से लगा 60 केवी क्षमता वाले चार्जिंग स्टेशन पर 30 से 45 मिनट के बीच गाड़ी चार्ज हो जाती है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बताया कि गाड़ी को चार्ज करने के लिए ऑनलाइन ही पेमेंट होती है। जिसके बाद गाड़ी चार्ज होना शुरू होती है। चार्जिंग स्टेशन पर एक समय में दो गाड़ियां चार्ज हो सकती है। इस चार्जिंग स्टेशन को चलाने के लिए बिजली निगम की ओर से थ्री फेस का कनेक्शन लगा हुआ जो गाड़ी को जल्दी चार्ज करता है।

जिले में नगर परिषद और नगर पालिकाओं की ओर से ईवी वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन के लिए सरकारी व सार्वजनिक स्थलों का चयन किया जाएगा ताकि ईवी वाहनों को सुविधा मिल सके। ईवी स्टेशन के चयन में सड़क संपर्क, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा और पर्याप्त जगह इत्यादि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रवीन कुमार, जिला नगर आयुक्त फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें