फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना विधानसभा को मिली 4.58 करोड़ रुपये की ग्रांट, गांवों में होंगे काम

Sun, 26 Jul 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
आमजन की समस्या सुनते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला। सूचना विभाग
विज्ञापन
टोहाना। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को गति देने के लिए सरकार ने विभिन्न गांवों में विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की ग्रांट जारी की है। गांव पिरथला स्थित जांगड़ा धर्मशाला के लिए 10 लाख 99 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे धर्मशाला में नए कमरों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रांट स्वीकृत होने पर पिरथला के ग्रामीणों और जांगड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बराला का आभार जताते हुए कहा कि नए कमरों के निर्माण से सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार बिना भेदभाव के गांवों का विकास कर रही है। धर्मशालाएं सामाजिक एकता और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र होती हैं। इनके विकास से ग्रामीणों को स्थायी सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि टोहाना क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और किसी भी गांव के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें