फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विधायक ने कृषि विभाग और बीमा कंपनी की नीयत पर उठाए सवाल

Fri, 24 Oct 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक फतेहाबाद ।
विज्ञापन
फतेहाबाद। लगातार जलभराव से बर्बाद हुई फसलों को लेकर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने बीमा कंपनियों और कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में हजारों एकड़ जमीन जलमग्न है, खेतों में फसलें सड़ चुकी हैं, मगर प्रशासन और बीमा कंपनियां किसानों की समस्याएं सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जिन खेतों में 100 प्रतिशत जलभराव है, वहां क्रॉप कटिंग का कोई औचित्य नहीं बनता। ऐसे मामलों में किसानों को पूरी तरह मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने बीमा कंपनी पर आरोप लगाया कि अधिकारी क्रॉप कटिंग के नाम पर मनमानी कर रहे हैं और पारदर्शिता पूरी तरह गायब है।
दौलतपुरिया ने यह भी सवाल उठाया कि फतेहाबाद जिले में बीमा कंपनी का कार्यालय कहां स्थित है, इसकी जानकारी किसी किसान को नहीं है। किसान अपनी शिकायतें लेकर किससे संपर्क करें, यह तक स्पष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों को बीमा कंपनियों और अधिकारियों के बीच उलझाए रख रही है, ताकि मुआवजा देने में देरी हो और किसान अपनी मांगों से पीछे हट जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। मूंगफली, कपास, ग्वार और बाजरे जैसी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन मुआवजे के बजाय किसानों को बहाने सुनने को मिल रहे हैं। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर जल्द राहत और मुआवजा नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें