फतेहाबाद। जिला युवा महोत्सव का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में 3 व 4 नवंबर को आयोजित होगा। महोत्सव के तहत विज्ञान मेला (समूह व एकल), लोक नृत्य (समूह), लोक गीत (ग्रुप), कहानी लेखन, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, लोक संगीत वाद्य प्रतियोगिता (समूह व एकल) प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
जिलास्तरीय की किसी भी विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी, राज्यस्तरीय के लिए चयनित होंगे और राज्यस्तरीय पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होंगे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार विषय पर आधारित साइंस मेला (समूह) में प्रथम व द्वितीय विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होगी। एक प्रतिभागी केवल एक ही प्रतियोगिता श्रेणी में भाग ले सकता है।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिलास्तरीय युवा महोत्सव में किसी भी शिक्षण संस्थान का विद्यार्थी अथवा जिले का मूल निवासी हिस्सा ले सकता है, जिसकी आयु 15 से 29 वर्ष तक हो। मूल दस्तावेज की फोटो प्रतियों के साथ आवेदक को राजकीय आईटीआई, भोड़िया खेड़ा अथवा किसी भी राजकीय आईटीआई में 2 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
जिलास्तरीय युवा महोत्सव की साइंस मेला व भाषण प्रतियोगिता के लिए रवि कुमार (मोबाइल नंबर 7988067018), कहानी लेखन, कविता लेखन व पोस्टर मेकिंग विद्या के लिए गगन कुमार (मोबाइल नंबर 9812616193), लोक नृत्य (समूह), लोकगीत (ग्रुप) व लोक संगीत विद्या प्रतियोगिता (समूह व एकल) विद्या के लिए कुलदीप कुमार (मोबाइल नंबर 9416079122) पर संपर्क कर सकते हैं।
-
इन विद्याओं में विजेताओं को ये मिलेगी राशि
विधा का नाम प्रथम स्थान राशि द्वितीय स्थान राशि तृतीय स्थान राशि
साइंस मेला (समूह) 15500 10500 5500
साइंस मेला (एकल) 3100 2100 1100
लोक नृत्य (समूह) 31000 21000 11000
लोक गीत (ग्रुप) 31000 21000 11000
कहानी लेखन 3100 2100 1100
कविता लेखन 3100 2100 1100
पोस्टर मेकिंग 3100 2100 1100
भाषण प्रतियोगिता 3100 2100 1100
लोक संगीत वाद्य प्रतियोगिता (समूह) 31000 21000 11000
लोक संगीत वाद्य प्रतियोगिता (एकल) 3100 2100 1100