फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में आज बंद रहेगा बाजार

Mon, 29 Sep 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
व्यापारियों के टोहाना बंद को लेकर समर्थन की घोषणा करते नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल व पार्षद। स्
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में आज शहर का बाजार बंद रहेगा। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल और पार्षदों ने बंद को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह और निशान सिंह ने भी कार्रवाई का विरोध जताते हुए व्यापारी वर्ग को समर्थन का एलान किया है। दिवाली तक कार्रवाई रोकने की बात कहते हुए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला पहले ही व्यापारियों के समर्थन में उतर चुके हैं। वहीं डीएमसी संजय बिश्नोई से जब रविवार सांय इस संदर्भ में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बैठक में व्यस्त होेने की बात कही।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान राजेन्द्र ठकराल ने बताया कि सुबह 8.30 बजे लक्कड़ मार्केट में व्यापारी इकट्ठे होकर धरना देंगे। सोमवार को टोहाना बंद केतिक चेतावनी है। इसके बाद भी अगर नगर परिषद ने मनमानी की तो टोहाना सहित प्रदेशभर में प्रशासन और सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जा सकता है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी एसोसिएशन प्रधान आशीष पुरूथी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बंद को सर्मथन की घोषणा की गई। इस अवसर पर सब्जी मंडी एसोसिएशन के संरक्षक ओम प्रकाश अरोड़ा, सुभाष तगेजा, राज कक्कड़, चेयरमैन राजेंद्र ठकराल, प्रदेश प्रवक्ता लवली सपड़ा, निर्मल भुक्कल उपस्थित रहे।

वही नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल के प्रतिष्ठान में चेयरमैन नरेश बंसल की अध्यक्षता में रविवार को पार्षदों की बैठक हुई। उनके अलावा पार्षद रामकुमार सैनी, जोनी मेहता, संजय सपड़ा, सुरेश सेठी, रोशन अन्य पार्षदों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें