फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: करवा चौथ की राैनक से जगमगाया बाजार

विज्ञापन
शिव चौक पर एक दुकान में फोटो वाली थाली तैयार करवाती महिला। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखे जाने वाले इस निर्जला व्रत को लेकर फतेहाबाद की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। व्रत को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है, जहां महिलाएं व्रत की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। शहर के मुख्य बाजारों में दिन भर महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


करवाचौथ पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व होता है। इसके चलते कपड़ों, चूड़ियों और सौंदर्य सामग्री की दुकानों पर काफी भीड़ थी। महिलाएं विशेष तौर पर मिट्टी के करवे खरीद रही हैं, जिनके लिए बाजार में अलग से स्टॉल लगे हुए हैं। रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन वाले करवे भी महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।

-

पूजा के लिए विवाहिताएं बनवा रहीं स्पेशल थाली
महिलाएं पूजा की थाली को खास तरीके से तैयार करवा रही हैं। सादी थालियों के बजाय अब सजी-धजी, कलात्मक और थीम-आधारित थालियां चलन में हैं। इन थालियों में छलनी, दीया, करवा और अन्य पूजा सामग्री को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। इससे इनकी मांग कई गुना बढ़ गई है। कई महिलाएं थालियों पर अपने पति के साथ वाली फोटो भी लगवा रही हैं।
विज्ञापन


-

मेहंदी लगवाने के लिए लंबा इंतजार

करवाचौथ की तैयारी में मेहंदी एक अनिवार्य हिस्सा है। बाजारों में मेहंदी लगाने वालों के पास इस कदर भीड़ है कि महिलाओं को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ब्यूटी पार्लरों और अस्थायी स्टॉलों पर रात तक मेहंदी लगवाने का काम जारी है। बाजार में महिलाओं की ब्राइडल डिजाइन की मेंहदी की सबसे ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन


-

यह रहेगा मुहूर्त

फतेहाबाद शहर में व्रत रखने वाली महिलाओं को 8 बजकर 10 मिनट के बाद ही चांद दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें