फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भटकाव से बचें, सफलता जरूर मिलेगी

Wed, 08 Oct 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसंगा में एएसपी दिव्यांशी सिंगला का स्वागत करते स्कूल स्ट
विज्ञापन
भूना । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हंसगा में बुधवार को सफलता का मंत्र अधिकारी की कलम से विषय पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से फतेहाबाद एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने शिरकत की और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें सफलता के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि भटकाव से बचें, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुभाष चंद्र टाक ने की, जबकि मंच का संचालन अध्यापिका वंदना और नेहा ने संयुक्त रूप से किया। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने विद्यार्थियों से रूबरू होकर उनके सवालों का जवाब दिया और अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य शुरू से ही आईपीएस बनना था और उसी दिशा में निरंतर मेहनत के बल पर वह अपने मुकाम तक पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जिस दिशा में बढ़ना हो, उसी को लक्ष्य बनाएं और पूरे समर्पण से मेहनत करें।

यातायात पुलिस के सब-इंस्पेक्टर धर्मचंद जाखड़ ने भी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुसर के प्रिंसिपल तरुण गेरा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नरेश शर्मा, एसएमसी प्रधान लीलधारी ,संजय व अनील छिंपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें