पुलिस लाइन में शराब को नष्ट करवाते अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों की देख-रेख में बड़ी मात्रा में शराब को नष्ट किया गया। पुलिस लाइन परिसर में जेसीबी से गड्डा खोदकर अवैध शराब की बोतलों को तोड़कर उसमें दबा दिया गया।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान बरामद की गई 43 मामलों में जब्त 3094 बोतल शराब, जिसमें ठेका देसी, अंग्रेजी अवैध रूप से तैयार शराब व 2275 किलो ग्राम लाहन भी शामिल था। इन मामलों में कोर्ट से शराब नष्ट के आदेश लिए गए थे। इसके बाद टीम नायब तहसीलदार राजेश गर्ग, डीएसपी दलजीत सिहं, लाइन अफसर इंद्रपाल तथा मालखाना इंचार्ज एएसआई अमीलाल की मौजूदगी में पुलिस लाइन में जेसीबी की सहायता से एक गड्डा खोदकर शराब की बोतलों को तोड़कर उसमें दबा दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।