फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रिश्तों की मर्यादा टूटी...जिसे कई साल तक बांधी राखी, अब उसे पति बनाने पर अड़ी

Wed, 14 Jan 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। भूना क्षेत्र में मंगलवार को रिश्तों की परिभाषा को उलझा देने वाला मामला सामने आया। तीन अलग-अलग ब्लॉकों से जुड़ी इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। जिस युवक को महिला लंबे समय तक भाई मानकर राखी बांधती रही और पारिवारिक आयोजनों में बहन बनकर शामिल होती रही, उसी युवक के साथ दो दिन पहले वह घर से निकल गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, प्रेमी के प्यार में पागल महिला अपने चार साल के बेटे को भी मायके में छोड़ गई। बताया जा रहा है कि भूना ब्लॉक के एक गांव की युवती की शादी 22 फरवरी 2019 को फतेहाबाद ब्लॉक के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया, जिसकी उम्र अब करीब चार वर्ष बताई जा रही है। पिछले कुछ महीने से महिला अपने मायके आई हुई थी और इसी दौरान यह पूरा मामला सामने आया।

बताया जा रहा है कि युवती का भाई और उसका कथित प्रेमी संदीप लंबे समय से एक ही शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम कर रहे थे। इसी कारण संदीप का युवती के घर आना-जाना था। धीरे-धीरे यह मेलजोल प्रेम संबंध में बदल गया। परिवार के लोगों के सामने संदीप बहन जैसा रिश्ता निभाता रहा, लेकिन पर्दे के पीछे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं।
विज्ञापन


10 जनवरी को युवती अपने चार वर्षीय बेटे को मायके में छोड़कर प्रेमी संदीप के साथ घर से चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को आदमपुर के नजदीक सदलपुर गांव से पकड़ लिया। पुलिस के सामने युवती ने साफ कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से संदीप के साथ रहना चाहती है।

परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवती को समझाने की कोशिश की। चार साल के मासूम बेटे को सामने लाकर गुहार लगाई, लेकिन युवती इश्क में इस कदर अंधी थी कि वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई। उसने प्रेमी के साथ ही भविष्य बिताने की जिद पकड़ ली। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि युवती बालिग है और उसने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए लिखित बयान दिए हैं। कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें