फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
फतेहाबाद। वीरवार को सरकार की ओर से लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत जिले की महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगरपरिषद कार्यालय में पहुंच रही है। बुधवार को नगर परिषद में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इससे परिसर में जगह तक कम पड़ गई।
नगरपरिषद कार्यालय में सुबह से ही महिलाओं की कतारें लगीं। बहुत सी महिलाएं देर तक खड़ी रहीं क्योंकि बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। अधिकारी और स्टाफ सभी प्रयास कर रहे थे कि महिलाओं को सुविधा मिल सके। लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ तभी मिलेगा जब उसके पास रिहायशी प्रमाण पत्र होगा। इसके बिना फार्म भी नहीं भरा जा सकता। उधर गांव की महिलाएं पटवारी के यहां पर चक्कर काटती रही।
-
कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जिला कल्याण अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला ने बताया कि फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना, भट्टू कलां व जाखल में कार्यक्रम रखें गए है। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
-
नागरिक अस्पताल में होगा मुख्य कार्यक्रम
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में वीरवार को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने पहले ही निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। अस्पताल परिसर में विशेष कैबिनेट और स्टाफ की तैनाती की गई है ताकि प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाना महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। यह प्रमाण पत्र विभिन्न सामाजिक और सरकारी योजनाओं में पात्रता सुनिश्चित करने में सहायक होगा।