फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में अब कोबो मोबाइल एप बताएगी कहां किस किस्म के पौधे होंगे सफल

विज्ञापन
फतेहाबाद के वन विभाग में कर्मचारियों को जानकारी देते वन विशेषज्ञ डॉ. श्याम दवांडे। स्रोत: वन वि
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए वन विभाग ने एक अभिनव पहल की है। पहली बार कोबो मोबाइल एप के माध्यम से पौधरोपण की योजना बनाई गई है, जिससे यह पता चल सकेगा कि जिले में किस स्थान पर कौन-से पौधे लगाए जाएं और कहां पौधरोपण की अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन

वन विशेषज्ञ डॉ. श्याम द्वांडे ने सोमवार और मंगलवार को इस मोबाइल एप के उपयोग और महत्व के बारे में जानकारी दी। एप की सहायता से अगले 10 वर्षों तक पौधरोपण और वृक्षों की कटाई का विस्तृत डेटा तैयार किया गया है। वहीं, सेवा पखवाड़े में 66500 पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा है
प्रदेश में सबसे कम वन क्षेत्र फतेहाबाद जिले में होना चिंता का विषय बना हुआ है। इस समस्या से निपटने के लिए वन विभाग ने मोबाइल एप के माध्यम से जिले की मिट्टी और जलवायु के अनुसार पौधों की उपयुक्तता का विश्लेषण किया है। एप द्वारा जिले की मिट्टी के 252 फ्लॉट बनाए गए हैं, जिनके आधार पर यह जानकारी मिलेगी कि किस क्षेत्र में किस प्रकार के पौधे अधिक सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन

एप से मिलेगी वैज्ञानिक जानकारी
वन विभाग के अनुसार, अब तक विभागीय कर्मचारियों और आम लोगों को यह जानकारी नहीं होती थी कि किस मिट्टी में कौन-सा पौधा अधिक उपयुक्त है। इसके कारण कई बार पौधरोपण असफल रहता था या पौधों की वृद्धि धीमी होती थी। मोबाइल एप इस कमी को दूर करेगा और वैज्ञानिक आधार पर पौधरोपण संभव होगा।
वन विभाग सेवा पखवाड़ा में 66500 पौधे करेगा वितरित
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वन विभाग ने जिले में 66,500 पौधे आमजन को वितरित करने का लक्ष्य रखा है। इन पौधों की शुरुआत विभाग द्वारा कर दी गई है, और अब तक 200 पौधे वितरित किए जा चुके हैं। इस वर्ष जिले में लगभग 10 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।
नर्सरियों में उपलब्ध पौधों का ब्योरा
नर्सरी
उपलब्ध पौधे
बड़ोपल
3,890
सालमखेड़ा
9,750
चिम्मो
9,050
टोहाना
9,503
भूना
8,693
चांदपुर
10,930
हर्बल पार्क टोहाना
9,884
भांखड़ा मैन ब्रांच
4,800
कुल
66,500

::
जिले में पौधरोपण का काम जारी है। इस बार जिले में मोबाइल एप तकनीक से पौधरोपण किया जाएगा, ताकि मिट्टी व वातावरण के अनुसार जल्द पौधों की वृद्धि हो सके। - राजेश लीलड़, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें