फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लौटी रौनक, धनतेरस पर बाजारों में बिकीं खुशियां

Sat, 18 Oct 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के थाना रोड पर दोपहर के समय बाजार में लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। धनतेरस पर इस बार जिले के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। पर्व के मौके पर जीएसटी में मिली छूट का फायदा उठाने के लिए लोग सुबह से ही बाजारों में उमड़ पड़े। शहर की प्रमुख बाजारें थाना रोड, धर्मशाला रोड, बीघड़ रोड, भट्टू रोड, हंस मार्केट और डीएसपी रोड पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बर्तन, सोना-चांदी के आभूषण, ऑटोमोबाइल, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हुआ। व्यापारियों के अनुसार, इस बार धनतेरस पर करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जो बीते वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। शनिवार को धनतेरस के दिन छुट्टी के बावजूद तहसील कार्यालय भी खुला रहा, जहां दो लोगों ने अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करवाई।
-


कपड़ों की रही मांग

धनतेरस पर लोगाें ने कपड़ों की भी खूब खरीदारी की। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की लाइन लगी रही। खासकर, बाजारों में लगी स्टाॅलों पर सस्ते दामों पर भी ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्राहकों ने खरीदारी की। जीटी रोड और चार मरला कॉलोनी में बने ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में भी छूट का फायदा ग्राहकों ने खूब उठाया।
विज्ञापन




इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी हुई खूब बिक्री

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीदने के लिए भी लोग परिवार सहित बाजारों में आए। घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लड़ियों से लेकर जरूरत के लिए काम आने वाले सामान की खरीदारी की गई। एलईडी, डिजिटल वॉशिंग मशीन, गीजर, प्रेस की अधिक बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने भी ईएमआई की सुविधा दी। इस कारण लोग आसानी से अपनी मनपसंद चीजों को घर ले जा सके। जीएसटी कम होने से काफी लोगों ने सामान खरीदा।

-

पीतल व स्टील के बर्तन की ज्यादा हुई बिक्री

धनतेरस पर सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों पर रही। थाना रोड, हंस मार्केट, धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड, भट्टू रोड पर स्थित दुकानों पर स्टील, तांबा, पीतल के बर्तनों की खूब खरीदारी की गई। बर्तनों की दुकानों पर देर शाम तक बिक्री होती रही। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। लोगों ने एल्यूमीनियम के बर्तनों से परहेज किया।

-

चांदी के साथ सोने की भी हुई खूब बिक्री

शहर के विशाल ज्वेलर्स के संचालक साहिल असीजा ने बताया कि चांदी के बर्तनों की सबसे अधिक मांग रही है। चांदी के सिक्के और मूर्तियां भी खूब बिकी हैं। आगे शादियों का सीजन होने के कारण भी शादी समारोह वाले परिवारों ने धनतेरस पर खूब खरीदारी की। चांदी के साथ-साथ सोने की खूब खरीद हुई है।

-

500 से अधिक दो पहिया तो 150 से ज्यादा चार पहिया वाहनों की हुई डिलिवरी

मारुति सुजुकी शोरूम के कर्मचारी विनोद कुमार और हुंडई के कर्मचारी सुरेश नारंग ने बताया कि धनतेरस के दिन जिले में करीब 50 से ज्यादा गाड़ियों की डिलिवरी हुई है। इसी तरह से अन्य कंपनियों की गाड़ियों की भी बिक्री हुई। इनमें से 90 फीसदी गाड़ियों की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। किसी कंपनी ने पांच तो किसी ने 15 गाड़ियों की डिलिवरी दी है। ईएमआई के जरिए गाड़ियां खरीदने वालों की संख्या ज्यादा रही है। उपभोक्ताओं को कंपनियों की ओर से कैश डिलिवरी पर अधिक ऑफर मिले हैं। इसी तरह 500 से ज्यादा बाइक और स्कूटी की डिलिवरी दी गई है। साथ ही दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें