गांव बनावाली में रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिकायतें सुनते हुए डीसी, एसपी व अन्य अधिकार
भट्टूकलां। गांव बनावाली में मंगलवार को प्रशासन की तरफ से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त मनदीप कौर व पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निदान के निर्देश दिए। इस दौरान 31 शिकायतें आई।
इससे पहले सरपंच बलजीत ने जिला उपायुक्त व एसपी का स्वागत किया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया गया। रात्रि प्रवास कार्यक्रम में सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा बिजली खंभों से संबंधित शिकायतें रखी। जिनमें बिजली के पोल लगवाने, प्लॉट का इंतकाल करवाने, गली बनवाने, गली की पैमाइश करवाने से संबंधित रही।
ग्रामीण रोहताश ने महात्मा गांधी बस्ती में मिले प्लॉट का इंतकाल करवाने की शिकायत दी। राजेश ने बिजली का पोल लगवाने की मांग रखी। ग्रामीण सुगनाराम, संजय आदि ने गांव की फिरनी की गली की पैमाइश करवाने की शिकायत रखी। ग्रामीण मनफूल ने गली की पैमाइश करवाने की मांग रखी।
रात्रि प्रवास कार्यक्रम में एडीसी अनुराग ढालिया, डीईओ संगीता बिश्नोई, एसडीएम राजेश कुमार, पंचायत समिति वाइस चेयरमैन बंसीलाल, सरपंच चन्द्रमोहन पोटलिया, मार्केट कमेटी सचिव निशांत बीडीपीओ सुखप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।