फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं महर्षि वाल्मीकि के आदर्श : बराला

Sat, 24 Oct 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भगवान वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, चेयरमैन नरेश बंसल व अन्
विज्ञापन
टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी समाज को सत्य, सदाचार, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। बराला शनिवार को गांव कन्हड़ी में आयोजित महर्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर भारतीय संस्कृति और साहित्य को समृद्ध किया। उनकी शिक्षाएं मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और नैतिक मूल्यों का संदेश देती हैं। उनके विचारों को आत्मसात करके समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।
बराला ने कहा कि केंद्र सरकार देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक परंपराओं और महान विभूतियों के योगदान को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्तरों पर भी प्रयास कर रही है। हरियाणा सरकार भी संत-महापुरुषों के जीवन दर्शन और सामाजिक योगदान को व्यापक पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में चेयरमैन नरेश बंसल, समाजसेवी अनिल मेहता, मंडल अध्यक्ष रमन मडिया व दलजीत नैन ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, अनिल मेहता समाजसेवी, रमन मड़िया, दलजीत नैन, कमेटी प्रधान शीशपाल, सुरेंद्र, सतबीर पूर्व सरपंच सहित कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें