फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशा तस्करी में लिप्त परिवार का 60 लाख का मकान ध्वस्त, छह कनाल पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया था मकान

Thu, 13 Aug 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जेसीबी से नशा तस्कर का मकान ध्वस्त किया। 
विज्ञापन
रतिया। सदर पुलिस ने वीरवार को गांव मिराना में नशा तस्करी में लिप्त परिवार द्वारा छह कनाल पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए करीब 60 लाख रुपये के मकान को जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि गांव मिराना निवासी मंजीत कौर और उसके बेटे सुरजीत व मलकीत के खिलाफ वर्ष 2015 से नशा तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि परिवार ने नशा तस्करी से अर्जित धन से पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया था।
मकान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नहरी विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुंडू, थाना सदर रतिया प्रभारी शीशपाल के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


मंजीत कौर पर तीन मामले दर्ज
गांव में जिस परिवार का मकान जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया, उसकी मुखिया मंजीत कौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। उसके बेटे मलकीत के खिलाफ वर्ष 2015 से अब तक हरियाणा और पंजाब में पांच मामले दर्ज हैं। वहीं, सुरजीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों के सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें