फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हाउस की बैठक हंगामेदार...पार्षद बोले-नहीं हो रहे काम, उप प्रधान बोलीं-सरकारी हमारी, अधिकारी बेलगाम

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में हाउस बैठक के दौरान आपस में उलझते हुए उपप्रधान व पार्षद प्रति - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। पार्षदों के धरना देने के बाद बुधवार को करीब चार महीने बाद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची की अध्यक्षता में नगर परिषद की हाउस बैठक हुई। इस दाैरान विकास कार्य अटकने पर पार्षदों और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच तीखी बहस हुई। पार्षदों ने उपप्रधान को धरना पर न आने के लिए घेरा। पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज ने कहा कि धरना 9 दिन तक चला, लेकिन उप प्रधान एक बार भी नहीं आईं। पार्षद निर्मल सिवाच ने आरोप लगाया कि प्रधान और उपप्रधान सरकार में होने के बावजूद काम नहीं करवा पा रहे। इस पर उपप्रधान सविता ने जवाब दिया कि सरकार हमारी है लेकिन अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में पार्षदों ने अपने एजेंडे प्रस्तुत किए और अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर एस्टीमेट तैयार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान 27 वार्डों में 10-10 लाख से मरम्मत कार्य और 385 बेंच लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। स्वामी सदानंद प्रणामी गो सेवा ट्रस्ट की ओर से हांसपुर चौक पुल के पास बस स्टॉप और बाथरूम निर्माण का प्रस्ताव भी मंजूर हुआ। बैठक में सफाई और अव्यवस्था के मुद्दे भी छाए रहे।
बैठक में पार्षद रमेश गिल्होत्रा ने गड्ढों की मरम्मत और ठेकेदारों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। पार्षद चंद्रभान वधवा ने पुराने प्रस्तावों और पीएचसी अशोक नगर की गली के निर्माण का मुद्दा उठाया। सुभाष नायक ने ब्रह्मकुमारी आश्रम रोड की पाइपलाइन की मरम्मत की मांग की, जिस पर जेई बलविंद्र सिंह ने सफाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा क्लॉथ मार्केट की दुकानों की रजिस्ट्री न होने पर दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल प्रधान से मिला। बैठक में ईओ राजेंद्र सोनी, सचिव गोविंद, लोक निर्माण विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
पार्षद बोले-ठेकेदार पैसे लेकर कर्मचारी लगा रहा
शहर में सफाई न होने को लेकर पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा। पार्षद सुभाष, राधा कुलडिया, रवि कुमार ने कहा कि डोर टू डोर कचरा उठान नहीं हो रहा है। छोटी गलियों में ई-रिक्शा नहीं जा रही है। ईओ राजेंद्र सोनी ने कहा कि एजेंसी के पास दो माह का समय है। पार्षद राजकुमार ने कहा कि एजेंसी ठेकेदार सहायक लगाने के नाम पर 15 हजार और चालक के नाम पर 30 हजार रुपये ले रहा है।
-
झूले न लगे तो हिसाब लगा लेना
पार्षद ज्योति मेहता ने कहा कि तीन साल से पार्कों में झूले और जिम लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नहीं लगे हैं। एमई भी इसको लेकर जवाब नहीं दे पाए। मेहता ने कहा कि अगली बैठक से पहले अगर नहीं लगे तो हिसाब लगा लेना।
-
चार वार्डों के एमसी से इस्तीफा ले ले
पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज ने कहा कि वार्ड नंबर 15, 16, 17 और 27 में कोई काम नहीं हुआ है। चार वार्डों के पार्षद इस्तीफा दे देते हैं। हमें वापस पंचायत में ही कर दें। पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं।
-
पार्षदों से बिना पूछे बिल पास कर रहे
नगर परिषद की बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों और प्रधान व उपप्रधान पर जोरदार सवाल उठाए। पार्षद मोहन लाल नारंग ने आरोप लगाया कि बिना पार्षदों से पूछे बिल पास किए जा रहे हैं, जबकि ठेकेदार काम बीच में छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिवाइडर गलत तरीके से बनाया गया है, मॉनिटरिंग कमेटियां डेढ़ साल से नहीं बनी हैं और वार्डों में बेंच की सही संख्या नहीं पहुंचाई गई।
- -
स्कूल वाली गली के निर्माण में देरी पर नाराजगी
पार्षद निलांशी शर्मा ने ओम निवास हाई स्कूल वाली गली के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए एमई नरेंद्र पंवार से कहा कि काम रुका हुआ है और आप कोर्ट में पैरवी नहीं कर रहे, चाय पीते हैं और वापस आ जाते हैं। नरेंद्र पंवार ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को अधिवक्ता से मिलकर पैरवी की है। बैठक में उपप्रधान ने महाराजा अग्रसेन चौक से लालबत्ती चौक तक जर्जर डिवाइडर को बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने भट्टू रोड पर डिवाइडर और ग्रिल की खराब स्थिति पर भी ध्यान देने और वार्ड नंबर 21 में बस शेल्टर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें