फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गर्मी से अस्पताल की व्यवस्था खुद ही बीमार

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन ​थियेटर के बाहर बैठे मरीज और तीमारदार, यहां कूलर की नहीं है व्यवस्था
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है, वीरवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि पेय पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लें और खुद का गर्मी से बचाव रखें। लेकिन नागरिक अस्पताल की गर्मी में व्यवस्था खुद बीमार हो गई है। हालात ये हैं कि वार्डों में लगे कूलर जर्जर हो चुके हैं और गर्म हवा दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कूलरों के घास तक नहीं बदले हैं। पड़ताल की गई तो सामने आया कि यहां ढूंढने पर भी ठंडा पानी पीने के लिए नहीं मिला। जबकि नागरिक अस्पताल में 6 से 7 वाटर कूलर लगे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में रोजाना 650 से 700 मरीजों की ओपीडी होती है। करीब 60 से 70 मरीज दाखिल हो रहे हैं। तीमारदारों की संख्या अलग से हैं लेकिन बावजूद इसके गर्मी से बचाव को लेकर यहां काेई प्रबंध नहीं है। नागरिक अस्पताल में लगे कूलरों में लगाने के लिए घास दो दिन पहले पहुंच चुकी है। दो दिन से घास इलेक्ट्रिशियन कक्ष के बाहर ही रखी है। कर्मचारियों ने दो दिन तक इस घास को कूलरों में लगाने की कार्रवाई तक शुरू नहीं की है। जबकि वार्डों में लगे कूलर गर्म हवा दे रहे हैं। संवाद
दान में मिले कूलर हुए जर्जर


नागरिक अस्पताल के मेल वार्ड में दोनों तरफ लगे कूलर कंडम अवस्था में मिले। इनमें पानी तक नहीं था। इसके अलावा जच्चा-बच्चा वार्ड में भी ये ही व्यवस्था मिली। यहां भी कंडम कूलर लगे मिले। कई कूलरों की साइडों में खिड़की तक नहीं लगी मिली। कई कूलर ऐसे लगे मिले जो कि दान में मिले थे।
विज्ञापन

वार्डों में लगे वाटर कूलर, लेकिन नहीं हुए शुरू
नागरिक अस्पताल में पहली और दूसरी मंजिल पर वाटर कूलर लगे है। इन कूलरों की पड़ताल की तो सामने आया कि इन्हें शुरू ही नहीं किया गया है। वाटर कूलरों से नार्मल पानी की ही सप्लाई आ रही है। इसके अलावा ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष के सामने, स्किन स्पेशलिस्ट कक्ष के सामने और नशा मुक्ति केंद्र के बाहर लगे वाटर कूलर भी बंद मिले और यहां से नार्मल पानी की सप्लाई आती मिली। कई मरीज और तिमारदार ऐसे मिले जो कि ठंडे पानी की व्यवस्था देख रहे थे।
वेटिंग एरिया में भी नहीं व्यवस्था
नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के बाहर वेटिंग एरिया में कूलर तक की व्यवस्था नहीं मिली। जबकि यहां मरीजों के अलावा काफी संख्या में तीमारदार बैठे मिले। अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी कक्ष के बाहर गर्मी में बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
कोट
नागरिक अस्पताल में कूलरों को वर्किंग में करने के लिए कर्मचारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके है। जालियों में घास लगाया जा रहा है। अगर अभी लगाना शुरू नहीं हुआ है तो शुक्रवार को करवाया जाएगा। वाटर कूलर भी चेक करवाए जाएंगे ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न आएं।
विज्ञापन

- डॉ. सुभाष, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें