फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में अब एक साथ 6 सर्जरी हो सकेंगी, ऑपरेशन थियेटर तैयार

Sun, 17 May 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में तैयार हुई ओटी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लंबे इंतजार के बाद नागरिक अस्पताल में जल्द ही मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा मिलने जा रही है। खासकर सिजेरियन डिलीवरी के केस अब अग्रोहा मेडिकल रेफर नहीं होंगे। अस्पताल में ओटी (ऑपरेशन थियेटर) बनकर तैयार हो गई है और अब जल्द ही यह मरीजों के लिए शुरू हो सकती है। अस्पताल में अब एक साथ 6 ऑपरेशन हो पाएंगे।
विज्ञापन


पहले चरण में मंगलवार से मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद अन्य ऑपरेशन शुरू हो सकते है। लैप्रोस्कोप या दूरबीन और हड्डियों के ऑपरेशन के लिए भी मशीनें स्थापित हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में लगभग चार माह से ऑपरेशन थियेटर बंद है। इसके चलते रोजाना दो से तीन सिजेरियन डिलीवरी केस अग्रोहा मेडिकल रेफर किए जा रहे हैं।

इसके अलावा नेत्र रोग और ईएनटी और सामान्य सर्जरी टाली जा रही है। मरम्मत कार्य के चलते फरवरी माह में ओटी को बंद किया गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिजेरियन डिलीवरी के लिए दो टेबल लगाई गई है। इसके अलावा आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए ओटी में अलग कक्ष तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा दूरबीन ऑपरेशन की सुविधा के लिए हिसार से लैप्रोस्कोप मशीन आ चुकी है और दो सर्जन मिल चुके हैं। विभाग ने हड्डियों के ऑपरेशन के लिए भी सी-आर्म मशीन भेज दी है। मरीजों को एनेस्थीसिया देने के लिए अस्पताल को दो मशीनें पहले ही मिल चुकी हैं।

-

उपकरण ऑटोमेटिक कीटाणु रहित होंगे

नागरिक अस्पताल को पहली बार ऑटो क्लेव मशीन मिली हैं। पहले अस्पताल में मैनुअल मशीन थी। ऑपरेशन में प्रयोग के बाद मशीनों और उपकरणों को सेनिटाइज करना पड़ता था। ऑटो क्लेव मशीन से ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को आसानी से कीटाणु रहित किया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग ने ऑपरेशन थियेटर को सेंट्रलाइज्ड वातानुकूलित किया है।



ओटी का भेजा गया सैंपल

ऑपरेशन थियेटर में मरम्मत कार्य के चलते टूट-फूट हुई और काफी बैक्टीरिया पैदा हुए हैं। विभाग ने ओटी के तैयार होने के बाद दवाइयों का छिड़काव किया है ताकि कीटाणु मुक्त किया जा सके। शनिवार को विभाग ने कल्चर सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा भेजे हैं। सोमवार को सैंपल की रिपोर्ट आ सकती है और इसके बाद आंखों के ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। रिकवरी कक्ष तैयार होने के बाद सिजेरियन डिलीवरी और अन्य ऑपरेशन भी शुरू हो सकते हैं।

-

नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर जल्द शुरू हो जाएगा। ऑपरेशन थियेटर में आधुनिक सुविधाएं मरीजों के लिए दी गई है। अस्पताल में दो सर्जन है, सामान्य ऑपरेशन हो पाएंगे।
विज्ञापन


-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें