फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार माह से बनकर तैयार हाॅकी स्टेडियम आज होगा हस्तांतरित

Thu, 28 Aug 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव बैजलपुर में बना 3डी एस्ट्रो टॅफ हॉकी स्टेडियम। कोच रण सिंह
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बैजलपुर में न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना की सामाजिक सरोकार योजना के तहत हॉकी के खिलाड़ियों के लिए जिले का पहला एस्ट्रो टर्फ हॉकी खेल स्टेडियम बनवाया गया है।
विज्ञापन

एनपीसीआईएल की ओर से करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से साढ़े चार एकड़ में यह अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम तैयार करवाया गया है शुक्रवार को इसके हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी होगी।
जिला खेल अधिकारी विष्णु दास ने बताया कि 29 अगस्त को गांव बैजलपुर में विभिन्न टीमों के बीच हॉकी खेल मुकाबले भी करवाएंगे जाएंगे। इसी प्रकार 30 अगस्त को सुबह 6 से सुबह 8 बजे तथा शाम 5 से शाम 7 बजे तक जिलास्तर पर भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम में कुश्ती, जिम्नास्टिक व जूडो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को सुबह 6.30 बजे लघु सचिवालय फतेहाबाद से जिला स्तर पर भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।
-
जिलास्तरीय कार्यक्रम गांव बैजलपुर में आज
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गांव बैजलपुर में जिलास्तरीय कार्यक्रम पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस मौके पर बराला 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव - फिट युवा विकसित भारत कार्यक्रम पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इसके माध्यम से सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले युवा विभिन्न खेलों में अपनी भागीदारी करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

-
गांव बैजलपुर में बने हाॅकी खेल एस्ट्रो टर्फ का खिलाड़ियों के लिए लोकार्पण किया जाएगा। हॉकी खिलाड़ियों को इससे काफी फायदा मिलेगा। वे यहां पर अच्छे से तैयारी कर पाएंगे। ये मैदान करीब चार माह पहले बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन




-सुभाष बराला, राज्यसभा सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें