फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रेहड़ी संचालकों ने मांगे 15 दिन तो ईओ ने हाथ जोड़ कहा- अतिक्रमण नहीं करने देंगे

Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
हंस मार्केट में रेहड़ियां लगाने की जिद करने के बाद ईओ हाथ जोड़ते हुएसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट में नगर परिषद प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बाद रेहड़ी संचालक मंगलवार सुबह 11 बजे कार्यालय में पहुंचे और हंगामा किया। रेहड़ी संचालकों ने कहा कि उन्हें 15 दिन के लिए एक बार हंस मार्केट में ही रेहड़ी लगाने दीजिए। इसके बाद नगर परिषद जैसी व्यवस्था करेगा उसके हिसाब से रहेंगे।
विज्ञापन


इस पर ईओ सुरेंद्र कुमार ने हाथ जोड़ दिए और कहा कि किसी कीमत पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। रेहड़ी संचालक घूमकर सामान बेच सकते हैं। इधर, रेहड़ी संचालक जिद पर अड़े रहे लेकिन ईओ नहीं माने तो एक बार तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद रेहड़ी संचालक वहां से उठकर चले गए और कहा कि मंडी बंद करेंगे।

बता दें कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर के हंस मार्केट, महाराजा अग्रसेन चौक, थाना रोड और चार मरला कॉलोनी में अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने दुकानें खुलने से पहले बाहर रखीं मेज जब्त कर ली। नगर परिषद की इस कार्रवाई को लेकर हंस मार्केट के रेहड़ी संचालक प्रधान तुलसीराम के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन


रेहड़ी संचालकों ने कहा कि उन्हें बिना नेाटिस दिए रेहड़ियां हटवा दी गई हैं। 10 से 15 हजार रुपये का सामान नष्ट हो रहा है। कई रेहड़ी संचालक किराये के मकान में रह रहे और कई ने तो रेहड़ियां भी किराये पर ली हुई हैं। प्रशासन हंस मार्केट में पट्टी खींच दें। इसके बाहर कोई भी संचालक रेहड़ी नहीं लगाएगा।

- संचालकों ने माना, देते हैं रेहड़ी लगाने का किराया

रेहड़ी संचालकों और ईओ के बीच करीब 20 मिनट तक बैठक चली। बैठक में ईओ ने कहा कि रेहड़ी संचालक घूमकर अपना सामान बेचें, उन्हें कोई एतराज नहीं है। लेकिन इस दौरान रेहड़ी संचालक इस बात पर अड़े रहे कि उन्हें एक बार लगाने दें। इस पर ईओ नहीं माने और कहा कि अगर लगाई तो सामान जब्त कर लेंगे। इस दौरान रेहड़ी संचालकों ने कहा कि वह दुकानदारों को किराया देते हैं। इस पर ईओ ने कहा कि जगह प्रशासन की है, दुकानदार कैसे किराया ले सकते हैं।

- रेहड़ी संचालक बोले बस स्टैंड के पीछे से भी हटवाएं

बैठक में जब ईओ नहीं माने तो रेहड़ी संचालकों ने कहा कि बस स्टैंड के पीछे और शिवालय मार्केट के सामने रेहड़ियां लग रही हैं, इन्हें भी हटवाया जाए। ईओ ने कहा कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जल्द स्ट्रीट वेंडिंग जोन तैयार हो जाएगा। वहां पर रेहड़ी संचालकों को जगह दे दी जाएगी। इस पर रेहड़ी संचालकों ने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी में जगह दी जा रही है लेकिन वहां पर ग्राहक नहीं आते हैं।

- स्ट्रीट वेंडिंग जोन का प्रस्ताव भेजा गया है

स्ट्रीट वेंडिंग जोन का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। उम्मीद है मार्च में इसकी मंजूरी मिल जाएगी। मंजूरी के बाद तय जगह पर रेहड़ियां लग सकेंगी। फिलहाल रेहड़ी संचालकों को कहा गया है कि वह अतिक्रमण न करें और घूमकर अपना सामान बेचें।
विज्ञापन


- सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें