फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार्रवाई न होेने पर लघु सचिवालय के सामने 24 को प्रदर्शन करेंगे स्वर्णकार

Sun, 19 Jan 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में स्वर्णकार समाज के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुएस्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण हरियाणा के सचिव की सिफारिश के बावजूद सीआईए पुलिस के तत्कालीन निरीक्षक सहित आठ पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ है। इससे स्वर्णकार समाज में रोष है।
स्वर्णकार सभा हरियाणा ने रविवार को अग्रोहा और भूना में महापंचायत करके मांग पूरी कराने के लिए आंदोलन का फैसला लिया। इसके तहत 24 जनवरी को डीसी फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की जाएगी। प्रदेशभर के स्वर्णकार एक फरवरी को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे।
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज हरियाणा के प्रतिनिधियों ने रविवार को अग्रोहा और भूना में महापंचायत करके सीआईए पर नरेश सोनी को परेशान करने का आरोप लगाया। स्वर्णकार सभा के राजबीर सोनी, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र सोनी, भूपेंद्र सिंह, राजेश कुमार, संदीप कुमार, सुशील कुमार, कृष्ण कुमार अनिल कुमार, नरेंद्र सोनी, देवीलाल सोनी आदि ने आंदोलन चलाने का सुझाव दिया।
हाईकोर्ट ने इनको जारी किया नोटिस :
टोहाना रोड भूना निवासी दुर्गा ज्वेलर्स के संचालक नरेश सोनी ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद पुलिस 17 अप्रैल 2023 की शाम 6:54 बजे सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी उनकी दुकान पर आए। चांदी का कड़ा लेने के बहाने पुलिस उनकी दुकान की तलाशी लेने लगी। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि सिविल वर्दी में आए पुलिसकर्मियों ने बिना किसी इजाजत के स्ट्रांग रूम में घुसकर सीसीटीवी की डीवीआर निकाल ली।
सोनी का आरोप है कि उनकी जेब में रखे 40,000 रुपये निकालकर पांच लाख रुपये मांगे गए। रुपये न देने पर ज्वेलर्स संचालक नरेश कुमार को क्रिकेट मैच पर बुकी चलने का केस दर्ज कर दिया। सीआईए पुलिस ने नरेश से 2.40 लाख रुपये लेकर केस में दिखा दिए। सीआईए पुलिस की इस कार्यप्रणाली के खिलाफ राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण हरियाणा के अवर सचिव में शिकायत की गई।
इस मामले में प्राधिकरण में तीन सितंबर को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की सिफारिश की गई थी। दो माह बीतने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज नहीं किया गया तो पीड़ित नरेश सोनी ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने 28 नवंबर को 13 लोगों को नोटिस देकर 13 जनवरी को मामले में तलब किया था।
इसमें गृह विभाग के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, डीजीपी, एसपी फतेहाबाद समेत सभी आरोपियों को नोटिस दिए गए हैं। उन्हें 23 अप्रैल को तलब किया गया है।
ज्वेलर्स संचालक ने दिल्ली से निकलवाया रिकॉर्ड
दुर्गा ज्वेलर्स के संचालक नरेश सोनी ने बताया कि सीआईए पुलिस ने 17 अप्रैल 2023 की शाम अचानक उसकी दुकान पर आए थे। सशस्त्र पुलिसकर्मी सिविल वर्दी में थे। वह दुकान पर अकेले होने के कारण घबरा गए थे। पुलिसकर्मियों ने उसे सीआईए कार्यालय में ले जाकर क्रिकेट बुकी का झूठा केस दर्ज कर दिया। वह सीआईए पुलिस से अपनी डीवीआर वापस लेने गए तो वह टूटी मिली। इसलिए उन्होंने हजारों रुपये खर्च करके दिल्ली से पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया। इसमें सीआईए पुलिस की झूठी कहानी का पर्दाफाश हो गया और हर सबूत देखकर पुलिस शिकायत प्राधिकरण हरियाणा ने सीआईए निरीक्षक सहित आठ लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की सिफारिश कर डीएसपी को चेतावनी दी थी। इसके बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ज्वेलर मामले को हाईकोर्ट में ले गए।
विज्ञापन

हटाए गए आरोपियों के नाम

सीआईए निरीक्षक कपिल सिहाग, एएसआई प्रवीण कुमार, एएसआई राम अवतार, हेड कांस्टेबल गुरपान सिंह, हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, कांस्टेबल कमलदीप और सतीश कुमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें