फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जगराते में भगवान गणेश की महिमा का किया गुणगान

Sun, 31 Aug 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गणेश सेवा मंडल की ओर से अनाजमंडी में शिव मंदिर के निकट चल रहे गणेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान शानिवार जगराते का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जगराते में मुख्य रूप से अग्रवाल सभा के प्रधान प्रमोद बांसल, समाजसेवी एवं लायंस क्लब के पूर्व प्रधान विजय कुमार सोनू ने शिरकत कर जगराते में पूजन व ज्योति प्रचंड की रस्म निभाई। कार्यक्रम में श्री गणेश जी का भव्य दरबार सजाया गया। इस जगराते में श्री नैना देवी जागरण मंडल खनौरी से पहुंचे मंडल के सदस्यों द्वारा सुंदर दरबार सजाया।
पंजाब से पहुंचे भजन गायक मलिक बख्शी, दिल्ली से आए शिवा सागर सहित अनेक कलाकारों व भजन मंडलियों की ओर से प्रस्तुत धार्मिक गीतों व भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में शहर के अलावा आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश सेवा मंडल के प्रधान जितेंद्र अग्रवाल, सोहनलाल खिपल, लक्खी खिपल, दर्शन सोनी, अशोक सैन, गोल्डी मिड्ढा, सुखविंद्र ने बताया कि चल रहे गणेश महोत्सव में 2 सितंबर दिन मंगलवार को अटूट लंगर का आयोजन होगा व 4 सितंबर दिन वीरवार को शाम 5 बजे गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में हर रोज शाम 4 से 6 बजे तक गणेश महिला मंडल द्वारा कीर्तन किया जा रहा है। गणेश सेवा मंडल रतिया की ओर से हर साल 9 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर काफी संख्या में गणेश सेवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें