ये रहा ग्रामीण और शहरी रिजल्ट
बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा में ग्रामीण इलाकों में 3534 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 2418 बच्चे पास हुए। कुल 75.04 फीसदी रिजल्ट आया। वहीं, शहरी इलाकों की अगर बात की जाए तो 6154 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 4618 ही पास हो सके। कुल 68.42 फीसदी रिजल्ट आया।
लड़कियां रहीं आगे
बारहवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में 5534 छात्र बैठे, इनमें 3618 ही उत्तीर्ण हो सके। जिले में लड़कों के पास होने का प्रतिशत कुल 65.68 रहा। वहीं, जिले में कुल 4154 लड़कियों नेे परीक्षा दी थी, जिसमें 3418 ही पास हो सकी। लड़कियों का प्रतिशत 82.28 रहा।
सरकारी स्कूलों ने किया निराश
जिले में प्राइवेट स्कूलों का परीक्षा परिणाम सरकारी से बेहतर रहा। सरकारी स्कूलों में जहां 5059 बच्चों ने परीक्षा दी और 3500 बच्चे ही पास हो सके। जिले में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 69.18 फीसदी रहा। वहीं, प्राइवेट स्कूलों में 4941 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें 3388 बच्चे ही पास हो सके। जिले में कुल प्रतिशत 76.29 बच्चे ही पास हो सके। वहीं, एडेड स्कूलों में 188 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें 148 बच्चे ही पास हो सके। कुल प्रतिशत 78.72 प्रतिशत रहा।