फतेहाबाद। शहर की हंस कॉलोनी में मां के साथ ननिहाल में आई पांच वर्षीय बच्ची की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद शहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।
रतिया के जाखनदादी निवासी महेंद्र की बेटी मिनाक्षी अपनी मां सोनिया के साथ ननिहाल हंस कॉलोनी में कई दिनों से आई हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को बच्ची खेलते समय पानी के कुंड में गिर गई। पांच मिनट बाद परिवार ने संभाला और बच्ची को निकालकर भट्टू रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से हिसार रेफर कर दिया गया। रात को बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बच्ची की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।