फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शादी से पहले युवती ने फंदा लगा दी जान

Mon, 12 Oct 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाटिया कॉलोनी में रविवार दोपहर को कोमल (30) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार कोमल का रिश्ता तय हो चुका था और दिवाली के आसपास उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन

घटना के समय कोमल के पिता किसी काम से बाजार जबकि उसका भाई काम पर गया था। घर पर कोमल अपनी मां के साथ थी। इसी दौरान उसने फंदा लगा लिया। घटना का पता चलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों को भी मामले की जानकारी मिली।
सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मृतका के चाचा ने बताया कि कोमल का रिश्ता तय हो गया था और दिवाली के आसपास उसकी शादी होनी थी। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही घर में खुशियों का माहौल होगा लेकिन इस घटना से सभी सदमे में है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें