फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर में खिड़की से निकलकर लड़की फरार, थाने में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर से लड़की के फरार होने का मामला सामने आया है। लड़की के फरार होने के बाद प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप मचा है। मामले को लेकर शहर थाने में वन स्टॉप सेंटर संचालिका रेणु ने शहर थाना में शिकायत दी है। लेकिन अभी तक लड़की के बारे में पता नहीं चला है। वहीं लड़की को पहले भी दो बार वन स्टॉप सेंटर में रखा जा चुका है। अब तीसरी बार यहां पर छोड़ा गया था। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में वन स्टॉप सेंटर संचालिका रेणु ने बताया कि टोहाना पुलिस 25 जुलाई को 17 साल की लड़की को आश्रय के लिए महिला बाल एवं विकास विभाग की तरफ से चल रहे केंद्र में छोड़कर गई थी। 26 जुलाई की रात को लड़की अन्य बच्चों के साथ बात करके खाना खाने के बाद सो गई। रात को करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच खिड़की से निकलकर भाग गई। इस बारे में पता चलने के बाद शहर थाने में सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टोहाना पुलिस किसी मामले में लड़की को वन स्टॉप सेंटर पर छोड़कर गई थी। 26 जुलाई की रात को तीन से चार लड़कियां सोई हुई थी। टोहाना से आई लड़की कूलर के पास से गत्ता हटाकर फरार हो गई। मामले में शहर थाने में वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज ने शिकायत दे दी है। - राजबाला, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें