फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राजकीय आईटीआई में बाहरी युवा भी ले सकेंगे लाइब्रेरी-वर्कशॉप उपयोग की सुविधा

Thu, 05 Mar 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
आईटीआई भोडिया खेड़ा स्त्रोत लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की सरकारी आईटीआई अब विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों के उपयोग के लिए भी खुलेंगी। विभाग ने आय बढ़ाने और संस्थानों की सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल शुरू की है। जिले की पांच सरकारी आईटीआई में लाइब्रेरी तथा वर्कशॉप की सुविधाएं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


आईटीआई अधिकारियों के अनुसार लाइब्रेरी में बैठकर अध्ययन करने की सुविधा 100 रुपये प्रतिमाह में मिलेगी। यदि कोई व्यक्ति लाइब्रेरी में बैठने के साथ पुस्तकें भी जारी कराना चाहता है तो इसके लिए 500 रुपये प्रतिमाह शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा संस्थान के कार्य दिवसों में वर्कशॉप की मशीनों का उपयोग करने के लिए 300 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होगा।

इन सुविधाओं का लाभ लेने वाले व्यक्ति का हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद प्रार्थी लाइब्रेरी में अध्ययन कर सकेंगे, पुस्तकें जारी करवा सकेंगे और वर्कशॉप की मशीनों का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। वर्कशॉप में वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेटर व एयर कंडीशनिंग, प्लंबर, टर्नर और मशीनिस्ट जैसे ट्रेडों से जुड़ी मशीनों और उपकरणों का उपयोग संभव होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही संबंधित ट्रेड विशेषज्ञ प्रार्थी को मशीनों के सुरक्षित इस्तेमाल और तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी देंगे। हालांकि वर्कशॉप में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल आवेदक को स्वयं उपलब्ध कराना होगा। विभाग के अनुसार इस पहल से आम लोगों को तकनीकी अभ्यास का अवसर मिलेगा और आईटीआई की उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग भी हो सकेगा।

-

जिले में राजकीय आईटीआई

राजकीय आईटीआई भोड़िया खेड़ा

राजकीय आईटीआई भिरड़ाना

राजकीय आईटीआई तलवाड़ा

राजकीय आईटीआई टोहाना

राजकीय महिला आईटीआई टोहाना

-

वेबसाइट पर या सीधे ही करें आवेदन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोड़िया खेड़ा के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी इस मासिक प्रीपेड लाइब्रेरी या वर्कशॉप की सुविधा के लिए आईटीआई हरियाणा की वेबसाइट अथवा किसी भी कार्य दिवस पर संस्थान के कार्यालय या लाइब्रेरी में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

-

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की लाइब्रेरी तथा विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेड की वर्कशॉप अब आम जनता के लिए भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इच्छुक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संस्थान की लाइब्रेरी, वर्कशॉप और मशीनरी की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ निर्धारित शुल्क देकर इन सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


-डॉ. विवेक भारती, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें