फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कचरा संग्रह स्थल को 10 साल से झेल रहे, अब यहां से शिफ्ट कीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद के बीघड़ रोड पर बने कचरा संग्रह स्थल को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जनसुनवाई की गई। मगर जनसुनवाई कार्यक्रम मात्र औपचारिकता बनकर रह गया और 20 मिनट में ही निपट गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला नगर आयुक्त अजय चोपड़ा व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शक्ति सिंह के सामने ग्राम पंचायत मताना के सदस्यों और ग्रामीणों ने कचरा संग्रह स्थल को लेकर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं, पहले भी शिकायतें दी जा चुकी है। कचरा संग्रह स्थल को यहां से शिफ्ट किया जाए। घर पर बैठकर चाय भी नहीं पी सकते हैं, मक्खियां आकर गिरती हैं। फसलें तक खराब हो रही हैं। गांव मताना के सरपंच दलबीर सिंह ने कचरा संग्रह स्थल को हटाने के लिए मांग पत्र भी दिया, लेकिन अधिकारी अपने तर्क देते रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद ईओ ऋषिकेश चौधरी, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, सीएसआई मुकेश शर्मा व जिला नगर योजनाकार से अधिकारी मौजूद थे।
गांव मताना के सरपंच दलबीर सिंह ने कहा कि डंपिंग प्लांट में कचरे के कारण पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। डंपिंग प्लांट की दीवार नीची होने के कारण लिफाफे उड़कर आते हैं, जिससे जमीन की उपजाऊ शक्ति कमजोर हो रही है। मक्खियां व मच्छर के कारण यहां रहने वाले लोगों को बीमारियां होती है। डंपिंग प्लांट में आग लगने से फसलों में आ लगने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- बिना ढके आती हैं कचरे की गाड़ियां जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण राजकुमार ने कहा कि उनका सुझाव नहीं बल्कि शिकायत है। 10 साल से इस कचरे को झेल रहे हैं। शहर से नगर परिषद की गाड़ियों में कचरा ढककर नहीं लाया जाता है, जिससे रास्ते में ही उड़कर लोगों के घरों और फसलों में जाते हैं। कितने अधिकारी यहां आए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। एक साल पहले 21 अप्रैल को भी यहां अधिकारी आए थे, शिकायतें रखी गई थी, लेकिन उनका कोई समाधान नहीं हुआ। अब एक साल बाद फिर देख लेना, यही हाल मिलेगा।

अधिकारी बोले- यहां बढ़ाएंगे हरियाली, कम होगा प्रदूषण
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि यहां पर 50 फीसदी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाएंगे। कचरे की कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी, जिससे 20 फीसदी कचरा रह जाएगा, जो नीचे दब जाएगा। इस क्षेत्र के 10 किलोमीटर एरिया की हवा व पानी की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा हर छह माह में अंडरग्राउंड पानी की सैंपलिंग भी की जाएगी।
45 हजार टन कचरा जमा, रोज 31 टन आ रहा
नगर परिषद ने करीब तीन एकड़ जगह पर कचरा संग्रह स्थल बना रखा है। यहां पर करीब 45 हजार टन कचरा जमा है। यहां रोजाना शहर से एकत्रित होने वाला 31 टन कचरा 13 टाटा एस के जरिये भिजवाया जा रहा है। फिलहाल स्थिति यह है कि कचरा संग्रह स्थल पूरी तरह से भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें