फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव भूंदड़वास के पूर्व सरपंच व मौजूदा सरपंच में चले जूते-चप्पल

Fri, 23 May 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर रतिया थाना में कार्रवाई की मांग को लेकर इक्ट@ठे हुए सरपंच और उसके समर्थकसंवाद
विज्ञापन
रतिया। शुक्रवार दोपहर को पंचायती राज विभाग के उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में बीजेपी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष व भूंदड़वास के पूर्व सरपंच धर्मपाल शर्मा व गांव भूंदड़वास के वर्तमान सरपंच सरबजीत सिंह के बीच गांव में विकास कार्यों में घपलेबाजी के आरोपों के एक मामले को लेकर हाथापाई हो गई। इस झगड़े में मौजूदा सरपंच सरबजीत सिंह की पगड़ी उछलकर दूर जा गिरी। ग्रामीणों को जैसे ही सरपंच की पिटाई का पता चला तो अनेकों ग्रामीण उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में कमरे में पहुंच गए और उन्होंने पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा व उनके दो समर्थकों की जूते व चप्पलों से पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और पुलिस सुरक्षा में पूर्व सरपंच व बीजेपी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष व उनके समर्थकों को कार्यालय से बाहर निकाला गया। सरपंच की पिटाई की सूचना मिलने पर रतिया ब्लॉक के अनेकों सरपंच भी मौके पर पहुंच गए और शुक्रवार देर शाम पूर्व मंडल अध्यक्ष के खिलाफ रतिया थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मामले के मुताबिक भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा 5 साल तक गांव भुंदड़वास के सरपंच रह चुके हैं उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्य को लेकर ग्रामीणों द्वारा घपलेबाजी की शिकायत जिला उपायुक्त को की गई थी। जिसकी जांच जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी व पंचायती राज विभाग के उपमंडल अधिकारी द्वारा की जा रही है। शुक्रवार को इस जांच के सिलसिले में पूर्व मंडल अध्यक्ष को उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में बुलाया गया था। बताया गया है कि इसी दौरान किसी काम के सिलसिले में गांव का वर्तमान सरपंच सर्वजीत सिंह भी उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में पहुंच गए। जिसको देखते ही पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा भड़क गए और उन्होंने सरपंच से बहस करनी शुरू कर दी। सरपंच सर्वजीत सिंह ने आरोप लगाया कि धर्मपाल शर्मा ने उसे पर हमला करके उसकी मार पिटाई करनी शुरू कर दी और उसकी पगड़ी व केश को हाथ डालकर पगड़ी भी नीचे गिरा दी। वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर कार्यालय से बाहर निकले और उन्होंने इसकी सूचना गांव वासियों को दी बताया गया है। सरपंच ने आरोप लगाया कि धर्मपाल शर्मा के कार्यकाल की कुछ ग्रामीणों ने आरटीआई भी लगाई हुई है जिसको लेकर धर्मपाल शर्मा उससे नाराज है और आरटीआई ना देने के लिए उस पर व ग्राम सचिव पर दबाव भी बन चुका है और धर्मपाल शर्मा उसके खिलाफ चुनाव भी लड़ चुका है जिसमें वह हार गया गया हार गया था और उससे रंजिश रखता है। जैसे ही सरपंच पर हमले की सूचना गांव वासियों को मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण बीडीपीओ कार्यालय में पहुंच गए और पंचायती राज विभाग के उपमंडल अधिकारी के कमरे में पहुंच गए वहां पर धर्मपाल शर्मा और उनके दो समर्थक बैठे हुए थे जिसको देखते ही ग्रामीणों ने जूते व चप्पलों से धर्मपाल शर्मा और उनके समर्थकों की पिटाई करनी शुरू कर दी इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर हाथापाई भी हुई अधिकारी के कमरे में लड़ाई झगड़े की सूचना मिलते ही पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया और उप मंडल अधिकारी कुलदीप सिंह व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हनीश कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

-

पुलिस के सामने जमकर हुआ गाली-गलौज

सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स कार्यालय में पहुंच गई। इस दौरान भी पुलिस के सामने दोनों पक्षों में काफी गाली गलौज भी हुई और सरपंच के समर्थकों ने पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष को बाहर न निकालने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस फोर्स ने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष को पुलिस सुरक्षा में दफ्तर से बाहर निकाला। उसके बाद रतिया ब्लॉक के काफी सरपंच मौके पर पहुंच गए और सरपंच से मार पिटाई की कड़े शब्दों में निंदा की सरपंचों ने बाद में शहर थाना में पहुंचकर बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है सरपंचों की चेतावनी दी कि जब तक पूर्व मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी वह थाने से बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


-





वहीं भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने सरपंच से कोई मार पिटाई नहीं की उल्टा सरपंच के समर्थकों ने उनके साथ मार पिटाई की ओर से गाली गलौज की जिसके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।

-



शहर थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि सरपंच सर्वजीत सिंह ने पूर्व सरपंच धर्मपाल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी है। जिसकी जांच की जा रही है और जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें