फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निपुण बनाने के लिए 560 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू, 5 दिन चलेगा शिविर

Mon, 09 Jun 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेबाबाद में प्र​शिक्षण के दौरान के डीईओ ​शिक्षकों को संबो​धित करते हुएस्त्रोत ​शिक्षा विभा
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षकों को निपुण बनाने के लिए सोमवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण को शुरू हो गया। शिक्षा विभाग ने जिले के 6 खंडों में प्रशिक्षण केंद्र बनाए हैं। इसके लिए 40-40 शिक्षकों का बैच बनाया गया है। जिले के करीब डेढ़ हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन

560 शिक्षकों के पहले चरण का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसका समापन शुक्रवार को होगा। फतेहाबाद खंड में प्रशिक्षण देने के लिए पांच बैच बनाए गए हैं। ये प्रशिक्षण शिक्षकों को टोहाना खंड को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉडल संस्कृति स्कूलों में दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई और एफएलएन के कॉर्डिनेटर धर्मपाल गोस्वामी ने फतेहाबाद शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ ने शिक्षकों को बताया कि वह कैसे खेल-खेल में विद्यार्थियों को पढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

खंड फतेहाबाद में बनाए गए सबसे ज्यादा बैच

निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत शिक्षकों को ये ट्रेनिंग दी जा रही है। खंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर ये ट्रेनिंग दे रहे हैं। प्राथमिक शिक्षकों को ट्रेनिंग को लेकर विभाग ने राहत दी है। शिक्षकों को ट्रेनिंग को लेकर विकल्प दिया गया है। जिले में करीब 1700 जेबीटी हैं। इसमें 460 शिक्षकों ने दूसरे जिले में जाकर ट्रेनिंग लेने की इच्छा जताई जबकि 200 शिक्षक दूसरे जिले आकर यहां ट्रेनिंग ले रहे हैं। खंड फतेहाबाद में पहले स्तर में 200 शिक्षक, टोहाना, भूना, भट्टू, रतिया में 80-80 शिक्षक ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके अलावा जाखल में 40 शिक्षकों प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुबह 8 से लेकर दोपहर ढाई बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

-

एबीआरसी दे रहे ट्रेनिंग

शिक्षा विभाग ने ट्रेनिंग देने के लिए एबीआरसी और बीआरपी को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। इन्हें कुरुक्षेत्र में आठ दिन की ट्रेनिंग दी गई है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में सुधार, बच्चों की समझ और सोच विकसित करने वाली कक्षाएं की जानकारी दी जा रही है।

-

जिले में ये हैं प्राइमरी स्कूल

खंड प्राइमरी

फतेहाबाद 104

भूना 52

भट्टूकलां 38

टोहाना 67

रतिया 92

जाखल 33

कुल 386

-

शिक्षकों को निपुण बनाने के लिए पांच दिवसीय ट्रेनिंग शुरू हो गई है। शिक्षकों को ट्रेनिंग स्थल चुनने का विकल्प दिया गया है। एफएलएन के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें