फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव अलीकां में परिवार गया था अस्पताल, नकदी ले गए चोर

Thu, 17 Apr 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव अलीकां में एक मकान मालिक के परिवार सहित घर से बाहर जाने पर चोर घर में घुस गए और लाखों रुपये की नकदी और सोना चुराकर ले गए। मकान मालिक को घर वापस आने पर चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नागपुर चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। गांव अलीकां निवासी अर्जुन देव ने बताया कि वह परिवार सहित फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में गए हुए थे कि पीछे से अज्ञात चोर उसके घर के ताले तोड़कर घर में पड़ी करीब दो से तीन लाख की नकदी, सोना, चांदी व सात -आठ लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। नागपुर चौकी प्रभारी गुरु प्यार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई।

चोरी का मिक्सर जूसर खरीदने पर महिला गिरफ्तार

भूना। मजदूरी के लिए राजस्थान गए एक व्यक्ति के बंद घर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर चोरी का मिक्सर जूसर सस्ते दाम पर खरीदने का आरोप है। महिला की पहचान वार्ड नंबर 14 निवासी कविता रानी के रूप में हुई है। आरोपी महिला को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने बताया कि इस बारे में 9 अप्रैल को भूना निवासी संदीप ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह दो महीने से राजस्थान में मजदूरी कर रहा था। हाल ही में जब वह घर लौटा तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में सामने आया कि घर से सोने-चांदी के आभूषण, फ्रिज, सिलाई मशीन, मोटर, पीतल के बर्तन, जूसर सहित अन्य सामान चोरी हो चुका था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने वार्ड नंबर 9, भूना निवासी और हाल गांव टिब्बी में रह रहे मुख्य आरोपी विनोद उर्फ वोदी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसने चोरी किया मिक्सर जूसर कविता को एक हजार रुपये में बेचा था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मिक्सर जूसर लेकर कविता के घर जाते हुए दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने कविता रानी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें