फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निर्वाचन आयोग ने एसआईआर पर अधिकारियों को दी ऑनलाइन ट्रेनिंग

Fri, 12 Jun 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। एसआईआर के संबंध में आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में मौजूद डीसी एवं जिला निर्वाचन अधि
विज्ञापन
फतेहाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में शुक्रवार को निर्वाचन आयोग की ओर से ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक भारती, सीटीएम एवं एसडीएम गौरव गुप्ता, चुनाव नायब तहसीलदार राज कुमार सहित संबंधित अधिकारी लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार से शामिल हुए।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक की चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रशिक्षण के दौरान आयोग के अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्यों एवं निर्धारित समय-सीमा के बारे में जानकारी प्रदान की। मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य को निर्धारित निर्देशों के अनुरूप संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। ट्रेनिंग में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र प्रविष्टियों को हटाने, मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन करने तथा निर्वाचन नामावली की गुणवत्ता सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें