फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिविर में अव्यवस्था से परेशान रहे बुजुर्ग, बोले- बनाएं व्यवस्था

Thu, 29 Jan 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर परिषद में आयोजित कैँप में भाग लेने के लिए उमडी भीड़। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को प्रशासन की ओर से पेंशन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। पहले दिन शिविर में काफी अव्यवस्था रहीं। इस कारण बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कैंप में आए बुजुर्गों ने कहा कि प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था की जानी चाहिए थी जो कि नहीं रही। कैंप में आई महिला सुनहरी ने बताया कि पति बंता राम की पेंशन तीन महीने से नहीं आई है। इस कारण से वे परेशान घूम रही हैं। सरकार की ओर से कैंप तो लगाए जाते हैं लेकिन व्यवस्था न होने से परेशानी झेलनी पड़ती है। सरकार को कैंप लगाने से पहले व्यवस्था बनानी चाहिए थी।
महिला हरपालो देवी ने बताया कि सास खानी देवी की पेंशन संबंधी समस्या के समाधान के लिए ने शिविर में आई हैं। उनकी सास की तीन महीने से पेंशन नहीं आई है। इस कारण से दवा लेने में दिक्कत आ रही है। बुजुर्ग सास के पास आय का कोई साधन नहीं है। जो पेंशन आती थी वो भी तीन महीने से रोक रखी है।
विज्ञापन

बुजुर्ग सत्यनारायण ने बताया कि सरकार आमजन के काम करना चाहती है लेकिन अधिकारियों की ओर से शिविर में व्यवस्था सही तरीके से नहीं बनाई गई है। इस कारण से बुजुर्गों के परेशानी उठानी पड़ रही है। फैमिली आईडी में आय तीन लाख रुपये दिखा दी है। इस कारण पेंशन आना बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें