नशे के विरुद्ध अभियान को लेकर बैठक लेते पुलिस अधीक्षक। स्रोत : पुलिस विभाग
फतेहाबाद। नशा मुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा नशा मुक्त अभियान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका व्यापक और सकारात्मक असर धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। सभी टीमें जमीनी स्तर पर सक्रियता दिखाएं और ऐसे ठोस कार्य करें ताकि समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़े और नशाखोरी में वास्तविक कमी आए।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से नशा मुक्त अभियान चलाएं, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें और जनसहभागिता को बढ़ावा दें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कार्रवाई की रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए ताकि जिला स्तर पर उसकी निरंतर निगरानी की जा सके।
बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक दिव्याशीं सिंगला, डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम कुलवंत सिंह, प्रवाचक उपनिरीक्षक राहुल कुमार, सेना लिपिक सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार, नशा मुक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सुंदर लाल, जिला स्तर पर गठित नशा मुक्ति टीमों के 150 केयरटेकर्स सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।