फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 3.15 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक गोली

Mon, 25 Aug 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में कृमि दिवस को लेकर बैठक करते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस मनाया जाएगा। इस दिन लगभग 3 लाख 15 हजार बच्चों (जिनकी आयु 1 से 19 साल तक) और 11 हजार 32 प्रजनन उम्र की महिलाओं को निशुल्क कृमिनाशक गोली दी जाएगी। इस अभियान में खास तौर पर झुग्गी-झोपड़ी, ढाबे, दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों के 1- 19 साल के उम्र के बच्चे भी शामिल होंगे, ताकि सभी तक दवा पहुंच सके। जो बच्चे या महिलाएं 26 अगस्त को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें दो सितंबर को मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ.लाजवंती गौरी ने बताया कि पेट के कीड़े बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे खून की कमी, कमजोरी, भूख कम लगना और पढ़ाई में ध्यान कम हो सकता है। ये गोली इन कीड़ों को खत्म करती है और शरीर को स्वस्थ रखती है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

-
इन्हें नहीं दी जाएगी दवा
-
गर्भवती महिलाएं।

- बीमार या तेज बुखार वाले बच्चे।

- खाली पेट आने वाले बच्चे।

- गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे (जिन्हें डॉक्टर की देखरेख में दवा दी जाएगी)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें