फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिक्षा विभाग चार साल बाद फिर करेगा विद्यार्थियों के गणित और हिंदी विषय का मूल्यांकन

Mon, 04 May 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मूल्यांकन को लेकर ट्रैनिक देते हुए अ​धिकारी स्त्रोत ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग चार साल बाद एक बार फिर विद्यार्थियों की हिंदी और गणित विषय में दक्षता का मूल्यांकन करेगा। इस बार कक्षा चौथी में पढ़ रहे बच्चों से कक्षा तीसरी स्तर के प्रश्न पूछकर उनके बुनियादी ज्ञान का आकलन किया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया 6 से 8 मई तक निर्धारित है, जिसके लिए जिले के 23 स्कूलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इस कार्य में 25 मास्टर ट्रेनर स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों की दक्षता जांचेंगे। इन सभी ट्रेनरों को पहले ही विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनके माध्यम से क्षेत्र अन्वेषक (फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स) और अन्य संबंधित स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया में एकरूपता और सटीकता बनी रहे। मूल्यांकन के दौरान निर्धारित विधियों और उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके साथ ही रिपोर्टिंग प्रणाली को भी व्यवस्थित रखा गया है जिससे किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना कम हो सके। डिजिटल माध्यम से डाटा अपलोड करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। तकनीकी पहलुओं की समझ बढ़ाने के प्रयास भी किए गए हैं जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और परिणाम आधारित बन सके। विभाग इस आकलन के जरिए विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति को समझने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन

-
गणित और हिंदी विषय का होगा मूल्यांकन
इस मूल्यांकन में कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों की बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणना करने की क्षमता को परखा जाएगा। इसका उद्देश्य फ्लन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) लक्ष्यों की प्रगति को आंकना और कमियों की पहचान करना है। आगामी शिक्षा योजनाओं और सुधारात्मक कदमों को दिशा मिलेगी जिससे प्रारंभिक शिक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा। सभी चयनित स्कूलों में आवश्यक सामग्री, टैबलेट और अन्य तकनीकी संसाधन उपलब्ध करवा दिए गए हैं ताकि मूल्यांकन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
-


ये निजी और सरकारी स्कूल हैं शामिल

फतेहाबाद में इंडियन माउंटेन स्कूल, जीएमपीएस भूथनकलां, जीपीएस दौलतपुर, सिटी पब्लिक स्कूल सुंदर नगर, जीपीएस भिरडाना, महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्कालर्स कॉन्वेंट स्कूल, व गौड़ शिवा हाई स्कूल सतीश कॉलोनी को शामिल किया गया है। भूना में वंदना पब्लिक स्कूल, शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल स्कूल व जीपीएस लहरियां को शामिल किया गया है। भट्टूकलां में गोल्डन वैली इंटरनेशनल स्कूल, जीपीएस ढाबी खुर्द व गोल्डन वैली इंटरनेशनल दैयड़ में यह टेस्ट होगा। रतिया में जीजीपीएस अहरवां, जीपीएस लाधुवास, ज्योति पब्लिक स्कूल लाली, ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल नंगल ढाणी व जीपीएस हड़ोली में होगा। टोहाना में एसआरडी पब्लिक स्कूल, रामरतन पब्लिक स्कूल, जीपीएस ढाणी पिरथला व जीपीएस समैन स्कूल को शामिल किया गया है। जाखल में जीजीपीएस साधनवास को शामिल किया गया है।

-
वर्ष 2022 में विषयों का मूल्यांकन किया गया था और अब ये फिर से किया जा रहा है। जिले के 23 स्कूलों का इसके लिए चयन किया गया है। 25 टीमें विद्यार्थियों के गणित और हिंदी विषय का मूल्यांकन मूल्यांकन करेंगी।
विज्ञापन

- दिलबाग सिंह, जिला समन्वयक (एफएलएन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें